Akhilesh Yadav: यूपी की लड़ाई पूर्वांचल में पहुंची, अखिलेश बोले-4 चरण बाद बदल गई है भाषण की भाषा

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव Akhilesh Yadav सोमवार को पूर्वांचल में थे. उन्होंने बस्ती, सिद्धार्थनगर, डुमरियागंज और संतकबीरनगर ने जनसभाए की. अखिलेश यादव ने एक तरफ जहा बीजेपी पर हमला किया वहीं बीएसपी को भी आड़े हाथों लिया. सिद्धार्थनगर में अखिलेश ने कहा, “यह(भाजपा) सरकार बदलने जा रही है, 10 साल सरकार ने किसान, नौजवान, व्यापारी के साथ भेदभाव किया है, यह चुनाव संविधान बचाने का है और इसके लिए हर वर्ग के लोग एक साथ आ गए हैं… जनता इस बार इन्हें 140 सीटों के लिए भी तरसा देगी…”

आपके 10 साल नहीं बर्बाद किए हैं आपका एक तिहाई जीवन बर्बाद किया है- Akhilesh Yadav

बस्ती में अखिलेश यादव ने कहा, “मैने नौजवानों को हर सभा में कहा है कि आपके 10 साल नहीं बर्बाद किए हैं आपका एक तिहाई जीवन बर्बाद किया है। ना किसान की आय दोगुनी हुई, ना महंगाई कम कर पाए.”

पेपर लीक हुए नही जानबूझकर करवाए गए- Akhilesh Yadav

वहीं पेपर लीक को अखिलेश ने योगी सरकार की नाकामी नहीं साजिश बताया. उन्होंने कहा “इनकी हर परीक्षा का पेपर लीक हुआ, पेपर लीक हुए नही जानबूझकर करवाए गए जिससे नौकरी ना देनी पड़ जाए.”

4 चरण के बाद ही उनके भाषण की भाषा ही बदल गई- Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी में हताशा देखने को मिल रही है. उन्होंने कहा, “आपने बीजेपी के नेताओं की भाषा और भाषण सुन लिया होगा, 4 चरण के बाद ही उनके भाषण की भाषा ही बदल गई. वही पुरानी कहानी सुना रहे हैं जो जनता सुनने को तैयार नहीं.”

बीएसपी पर लगाया बीजेपी से हाथ मिलाने का आरोप

“एक दल है जिसका एक विधायक गलती से जीत गया है, उन्होंने अंदर ही अंदर बीजेपी से हाथ मिला लिया है. बहुजन समाज के लोगों से अपील है ये लोग संविधान को बदलकर हक छिनना चाहते हैं, इसलिए चुनाव में वोट करते समय बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान को बचाने का काम करना.”

ये भी पढ़ें-ISIS terrorists arrested: श्रीलंका के 4 संदिग्ध ISIS आतंकवादियों को अहमदाबाद हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया

Latest news

Related news