टैटू बनवाने वाले सावधान…गजियाबाद में टैटू बनवाने वाली 68 महिलाएं निकली HIV पॉजेटिव

Tattoo HIV positive :  उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है. गाजियाबाद में पिछले 4 साल में 68 महिलाओं को एड्स की बीमारी का पता चला है. इन 68 महिलाओं में 20 महिलाओं एक बात कॉमन पाई गई कि सभी ने टैटू बनवाया था. ये महिलाएं गर्भवती थी औऱ जब जांच कराने आई तो उनके HIV पॉजेटिव होने का पता चला. इनकी जांच करने वाले डाक्टरों का मानना है कि इनके HIV संक्रमित होने की वजह इनका टैटू बनवाना हो सकता है.

Tattoo HIV positive : एक ही तरह से फैला सभी में संक्रमण 

शक है कि इन महिलाओं को टैटू वाले आर्टिस्ट ने एक ही निडिल का इस्तेला  कई लोग पर किया होगा. संभवतह जिस टैटू आर्टिस्ट ने निडिल का इस्तेमाल किया, वो उसने किसी ऐसे व्यक्ति पर इस्तेमाल किया होगा जो HIV संक्रमित होगा और बार-बार एक ही निडिल के इस्तेमाल से कई लोगों में संक्रमण फैल गया होगा. आशंका जताई जा रही है कि एक ही निडल के इस्तेमाल के कारण 68 महिलाओं में एड्स फैल गया होगा.

गाजियाबाद जिला अस्पताल की HIV काउंसलर उमा सिंह के मुताबिक उनके पास आने वाली महिलाओं में हर साल 15 से 20 महिलाएं HIV संक्रमित मिल रही हैं. इस साल भी उन्हें 4-5 महिलाए संक्रमित मिली चुकी हैं.इन महिलाओं ने खुद बताया कि उन्होंने सड़क किनारे टैटू गुंदवाया था.

टैटू बनवाने से नहीं, संक्रमण से होता है एड्स 

HIV काउंसलर उमा सिंह का कहना है कि टैटू बनवाने से किसी को HIV का संक्रमण नहीं होता है लेकिन अगर एक ही सुई का इस्तेमाल बार बार किया जाये तो ये हो सकता है. क्योंकि अगर किसी संक्रमित व्यक्ति का टैटू जिस सुई से बनाया गया होगा, अगर उसी से किसी और का भी टैटू बनाया गया होगा तो संक्रमण फैलने का खतरा रहता है. अस्पताल में आने वाली महिलाओं के साथ भी ऐसा ही हुआ था. HIV काउंसलर उमा सिंह का कहना है कि अगर एक टैटू बनाने के बाद उस सुई का इस्तेमाल किसी दूसरे पर ना किया जाये तो संक्रमण से बचा जा सकता है.इस लिए सलाह दी जाती है कि अगर आप भी टैटू बनवाने जाते हैं तो हमेशा नई सुई का इस्तेमाल करने के लिए कहें.

हांलांकि टैटू बनवाने से साधारणतया HIV के संक्रमण का खतरा महज 0.3 प्रतिशत होता है  लेकिन अगर किसी संक्रमित व्यक्ति का इस्तेमाल किया हुए सूई किसी दूसरे पर प्रयोग किया जाये तो उससे ब्लड ट्रांसफ्यूजन का खतरा बढ़ जाता है क्योंकि HIV और हेपेटाइटिस जैसी बीमारियां ब्लड के ट्रांसफ्यूजन के काऱण ही होती हैं.

Latest news

Related news