Thursday, July 2, 2026
Home Breaking News तमिलनाडु के CM विजय ने की पूर्व CM एमके स्टालिन से मुलाकात,...

तमिलनाडु के CM विजय ने की पूर्व CM एमके स्टालिन से मुलाकात, शपथ ग्रहण के दूसरे दिन पहुंचे स्टालिन के घर

0
454

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय Tamil Nadu CM Vijay ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री और DMK प्रमुख एमके स्टालिन से मुलाकात की. यह मुलाकात अभिनेता से नेता बने स्टालिन के ऐतिहासिक चुनावी जीत के बाद शपथ लेने के एक दिन बाद हुई.

स्टालिन के घर पहुंचे Tamil Nadu CM Vijay

यह मीटिंग विजय की विधानसभा चुनाव जीतने और मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद स्टालिन के साथ पहली बातचीत थी, और इस मुलाकात को “शिष्टाचार मुलाकात” बताया गया. स्टालिन और उनके बेटे, उदयनिधि स्टालिन ने नए मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया.
उदयनिधि ने विजय के आने पर हाथ मिलाकर और गले लगाकर उनका स्वागत किया, जबकि बाद में स्टालिन ने भी उन्हें गले लगाया. मीटिंग के दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को सिल्क शॉल और गुलदस्ते भी दिए.

यह बैठक 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनावों से पहले डीएमके और विजय की टीवीके के बीच कड़े चुनावी मुकाबले के कुछ हफ्तों बाद हुई है, जिसमें बाद में विजय की जीत हुई थी.

MDMK के महासचिव वाइको के घर भी गए विजय

इसके साथ ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय, MDMK के महासचिव वाइको से मुलाकात करने उनके घर भी गए. मुलाकात के बाद दोनों ने आवास से बाहर आते हुए मीडिया को हाथ भी हिलाया.

ये भी पढ़ें-Bengal SIR Case: TMC का दावा- 31 सीटों पर BJP के जीत के अंतर से ज़्यादा वोट हुए डिलीट, सुप्रीम कोर्ट बोला- नई एप्लीकेशन फाइल करें