Tuesday, February 10, 2026

T20 World Cup 2026 : लाहौर में आइसीसी की बैठक खत्म,यूएई ने पाकिस्तान को जम कर लताड़ा

T20 World Cup UAE :  में भारत-पाकिस्तान (IND-PAK) के बीच होने वाले मैच को लेकर असमंजस बढ़ता ही जा रहा है. आईसीसी की लगातार कोशिशों के बावजूद अब तक कोई समाधान नहीं निकला है. इस बीच अब इस मामले में संयुक्त अरब अमीरात ने भी अपनी बात रखी है. यूएई ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को याद दिलाया है कि किस तरह से उसने हमेशा क्रिकेट से जुड़े मुद्दों पर उसका साथ दिया है, हमेशा सपोर्ट किया है. एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि अगर दोनों देशों (भारत-पाकिस्तान) के बीच मुकाबला नहीं होता है तो इससे ना केवल उन्हें बल्कि एसोसिएट देशों को भी भारी आर्थिक नुकसान पहुंचेगा.

T20 World Cup UAE : श्रीलंका ने भी पाकिस्तान को जमकर लताड़ा

ICC Men’s T20 World Cup में पूरी तैयारी और शिड्यूल की घोषणा के बाद पाकिस्तान के इस रुख पर यूएई से पहले श्रीलंका ने भी पाकिस्तान की जम कर क्लास लगाई थी. अब एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को एक चिट्ठी लिखी है जिसमें 15 फरवरी को होने वाले भारतऔर पाकिस्तान  मैच से को ना खेलने के फासले पर पुनर्विचार करने की बात कही है.

एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड ने क्या कहा ?

स्पोर्टस मैगजिन RevSportz के मुताबिक एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि पाकिस्तान को ‘क्रिकेट परिवार का अहम सदस्य’ है और उसे जब-जब जरुरत पड़ी है, मुश्किल समय में उसने पाकिस्तान को अपने मैदान उपलब्ध कराए हैं. कई इंटरनेशनल टूर्नामेंट के आयोजन में मदद की है. एमिरेट्स बोर्ड ने पाकिस्तान को याद दिलाया है कि उन्होने किस तरह से वैश्विक मंच पर उसका स्थान बनाये रखने के लिए अहम भूमिका निभाई है. इसलिए अगर पाकिस्तान भारत के साथ मैच खेलने से इंकार करता है तो इससे ना केवल क्रिकेट को नुकसान पहुंचेगा, बल्कि एसोसिएट देशों को भी भारी  आर्थिक नुकसान से गुजरना होगा.

सोच समझकर ले कोई भी फैसला – यूएई क्रिकेट बोर्ड

यूएई ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को याद दिलाया कि टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में अगर किसी भी कारण से बड़े मुकाबले रद्द होते हैं, तो इससे प्रसारण अधिकार, स्पॉन्सरशिप और वैश्विक दर्शकों पर सीधा असर पड़ता है. इससे क्रिकेट के पूरे इकोसिस्टम को नुकसान हो सकता है. कोई फैसला लेने से पहले संबंधित पक्षो को सोच समझकर और सभी के हित को ध्यान मे रखते हुए व्यावहारिक और सभी के लिए स्वीकार्य समाधान निकालना चाहिए.

श्रीलंका ने भी दी आर्थिक नुकसान की चेतावनी

यूएई से पहले श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से अपना रुख बदलने की अपील की थी. बोर्ड ने कहा था कि अगर टूर्नामेंट के सारे मैच नहीं हुए तो कितना आर्थिक नुकसान हो सकता है. अब यूएई  ने भी पाकिस्तान को साफ-साफ समझा दिया है कि पाकिस्तान टूर्नामेंट की गरिमा बनाए रखे और विवाद का समाधान बातचीत से निकाले.

पीसीबी अधिकारियों के साथ आईसीसी की बैठक खत्म   

आईसीसी इस पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है. सोमवार को आईसीसी के अधिकारियों ने लाहौर में पीसीबी के अधिकारियों के साथ 6 घंटे की मैराथन बैठक की. बैठक का फैसला अगले 24 घंटे में आने की उम्मीद है. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक उम्मीद है कि ICC पाकिस्तान और बांग्लादेश की मांगों को भी मान लेगा.

Latest news

Related news