Swati Maliwal Assault : दिल्ली में आम आदमी पार्टी नेता और सीएम अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आने के बाद लोकसभा चुनाव के लिए लगातार ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार कर कर रहे हैं. दिल्ली में सीएम की सभा में बड़ी सख्या में लोग जमा भी हो रहे हैं. इस बीच आज एक खबर सामने आ रही है कि दिल्ली से आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल के साथ सीएम हाउस के अंदर मारपीट हुई है. कहा जा रहा है कि सीएम हाउस से दिल्ली पुलिस के पीसीआर को फोन पर ये जानकारी मिली है. दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक कॉल करने वाले ने खुद स्वाती मालीवाल बताया .
This could be another conspiracy to arrest Kejriwal, this time with a stronger case so that he doesn’t get bail!
— Vijay Thottathil (@vijaythottathil) May 13, 2024
Swati Maliwal Assault की खबर सुबह 9 बजे पीसीआर पर आई- मीडिया रिपोर्ट
मीडिया को मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस के पीसीआर वैन को सीएम हाउस के भीतर से आज सुबह 9 बजे दो कॉल मिली . कॉल करने वाले ने बताया कि वो स्वाती मालीवाल बोल रही है.कॉल करने वाले ने सीएम के पीए विभव कुमार पर पिटवाने का आरोप लगाया.
दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कॉल करने वाले ने बताया कि विभव ने मुझे पिटवा दिया.लेकिन तत्काल जब दिल्ली पुलिस की टीम वहां पहुंची तो पहले तो प्रोटोकॉल के तहत उन्हें सीएम हाउस के अंदर नही जाने दिया गया., फिर दिल्ली पुलिस जब वहां पहुंची तो उन्हें वहां स्वाती मालीवाल नहीं मिली . दिल्ली पुलिस की टीम अब पीसीआर कॉल की सच्ची का पता लगाने में लगी है.
अब तक लिखित शिकायत नहीं मिली – दिल्ली पुलिस
हलांकि दिल्ली पुलिस के मुताबिक अभी तक उन्हें कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है और दूसरी तरफ खबर बाहर आने के बाद भी खुद स्वाती मालीवाल की तऱफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. आपको बता दें कि विभव कुमार दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक (PA) हैं. सोशल मीडिया को ये जानकारी बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने x पर पोस्ट लिखकर दिया.
“आप की राज्यसभा सांसद और पूर्व डीसीडब्ल्यू प्रमुख स्वाति मालीवाल का आरोप है कि दिल्ली सीएम के पीए ने उनके साथ मारपीट की। दिल्ली सीएम के घर से किया गया फोन.
याद रखें, स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर रेडियो चुप्पी बनाए रखी थी। दरअसल वह उस समय भारत में भी नहीं थीं और काफी समय तक वापस नहीं
AAP RS MP and former DCW chief Swati Maliwal alleges that Delhi CM’s PA assaulted her. Call made from Delhi CM’s House.
Remember, Swati Maliwal had maintained radio silence on Kejriwal’s arrest. She was infact not even in India at that time and didn’t return for a long time.
— Amit Malviya (मोदी का परिवार) (@amitmalviya) May 13, 2024
हैरानी की बात है कि दिल्ली सीएम हाउस तथाकथित स्वाती मालीवाल के साL ही मारपीट की बात बीजेपी के मीडिया सेल तक पहुंच गई लेकिन आम आदमी पार्टी की तऱफ से अब तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. बीजेपी के कई नेता आग आआ कर इसपर प्रतिक्रिया दो रहे हैं.

