Tuesday, July 7, 2026
Home Breaking News Surat: साइबर क्राइम ब्रांच ने एक घर से 1.41करोड़ रु.बरामद किये, गुप्तसूचना...

Surat: साइबर क्राइम ब्रांच ने एक घर से 1.41करोड़ रु.बरामद किये, गुप्तसूचना पर हुई छापेमारी

0
456
SURAT CYBER CRIME BRANCH
SURAT CYBER CRIME BRANCH

सूरत (Surat) में सायबर क्राइम (Surat cyber crime) पुलिस ने एक शख्स के घर पर छापामारी में 1करोड़ 41 लाख रुपये करोड़ रुपए बरामद किये हैं. पुलिस का मानना है की ये पैसे सायबर फ्रॉड ((Surat cyber crime) के जरिए इकठ्ठे किये गये हैं.

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

सूरत सायबर क्राइम ब्रांच (Surat cyber crime) को गुप्त सूचना मिली थी की सूरत में वसीम अकरम नाम क एक शख्स के घर में करीबन डेढ़ करोड़ रुपए हैं और वो पैसा सायबर फ्रॉड के जरिए इकठ्ठे किये गये हैं. पुलिस ने सूचना वाली जगह पर छापेमारी की तो वहां पर भारतीय चलनी नोट रुपए 1.41 करोड़ मिला. पुलिस ने भारतीय बनावट की 2000 के मूल्य के 500 नोट , 500 के मूल्य के  23100 नोट ,200 के मूल्य के 6000 और 100 के मूल्य  के  3500 कुल नोट बारमद किये जो कुल मिलाकर  14100000 रुपए हुए.

ये भी पढिये :-

New Parliament:नई संसद भवन के उद्घाटन के मामले ने पकड़ा तूल, JDU ने भी बायकॉट का किया ऐलान     

सूरत सायबर सेल असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर युवराज सिंह गोहिल के मुताबिक जिस घर से पैसे बरमद हुए हैं, उसका मालिक वसीम अकरम हुसैन पटेल नाम के व्यक्ति बताया जा रहा है . लेकिन फिलहाल वो फरार है. सूरत शहर सायबर क्राइम ब्रांच ने सीआरपीसी 102 के  तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है.