Tuesday, March 3, 2026

अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार बनी महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम, शपथ ग्रहण के दौरान लगे ‘अजितदादा अमर रहे’ के नारे

Sunetra Pawar oath-taking: दिवंगत डिप्टी सीएम अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ली. उन्हें शनिवार शाम लोक भवन में एक सादे समारोह में महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने शपथ दिलाई. इससे पहले, उन्हें विधायकों की एक बैठक में NCP नेता चुना गया था.

Sunetra Pawar oath-taking: शपथ ग्रहण में दौरान लगे नारे

सुनेत्रा पवार के महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ लेने के दौरान एनसीपी के कई समर्थकों ने ‘अजितदादा अमर रहे’ और ‘वाहिनी साहेब उम्र बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं ‘जैसे नारे लगाए.

पीएम मोदी ने महाराष्ट्र की नई डिप्टी सीएम पर भरोसा जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र की नई डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि वह राज्य के लोगों की भलाई के लिए अथक प्रयास करेंगी.

पीएम मोदी ने X पर कहा, “सुनेत्रा पवार जी को महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री के तौर पर अपना कार्यकाल शुरू करने पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं, वह इस जिम्मेदारी को संभालने वाली पहली महिला हैं. मुझे विश्वास है कि वह राज्य के लोगों की भलाई के लिए अथक प्रयास करेंगी और दिवंगत अजितदादा पवार के विजन को पूरा करेंगी.”

ये भी पढ़ें-Gold, silver rate: अंतरराष्ट्रीय बाजार में 35% तक गिरी चांदी, जाने दिल्ली और मुंबई…

Latest news

Related news