रूसी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रूसी कोविड -19 वैक्सीन स्पुतनिक वी बनाने में मदद करने वाले वैज्ञानिकों में से एक एंड्री बोटिकोव (Russian Scientist Murder) की मॉस्को में उनके अपार्टमेंट में बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी गई है. पुलिस ने हत्या के सिलसिले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है.
अपार्टमेंट में मृत पाए गए एंड्री बोटिकोव
रूसी समाचार एजेंसी टीएएसएस ने रूसी जांच एजेंसी के हवाले से बताया कि एंड्री बोटिकोव (Russian Scientist Murder) गामालेया नेशनल रिसर्च सेंटर फॉर इकोलॉजी एंड मैथमेटिक्स में वरिष्ठ शोधकर्ता के रूप में काम करने वाले 47 वर्षीय बोटिकोव गुरुवार को अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे.
ऑर्डर ऑफ मेरिट फॉर द फादरलैंड अवार्ड से थे सम्मानित
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 2021 में कोविद वैक्सीन पर अपने काम के लिए वायरोलॉजिस्ट एंड्री बोटिकोव (Russian Scientist Murder) को ऑर्डर ऑफ मेरिट फॉर द फादरलैंड अवार्ड से सम्मानित किया था. रिपोर्ट के अनुसार, बोटिकोव उन 18 वैज्ञानिकों में से एक थे, जिन्होंने 2020 में स्पुतनिक वी वैक्सीन विकसित की थी.
बेल्ट से घोंट गया एंड्री बोटिकोव (Russian Scientist Murder)का गला
जांचकर्ताओं के अनुसार, एक 29 वर्षीय युवक ने बहस के दौरान बेल्ट से बोटिकोव का गला घोंट दिया और भाग गया. जांच एजेंसी का कहा है कि हत्या एक घरेलू अपराध है. एक मामूली विवाद के बाद आरोपी ने हत्या को अंजाम दिया.
आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड है
जांच एजेंसी ने बयान जारी कर कहा है कि एंड्री बोटिकोव (Russian Scientist Murder) का शव मिलने के तुरंत बाद संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के दौरान, आरोपी ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है. जांच एजेंसी का कहना है कि आरोपी का पिछला आपराधिक रिकॉर्ड है, उस पर एक गंभीर अपराध करने के आरोप में मुकदमा भी चला था.
ये भी पढ़ें-Manish Sisodia: 6 मार्च तक बढ़ी मनीष सिसोदिया की रिमांड, पहले कोर्ट ने फैसला…





