Wednesday, February 18, 2026

सपा नेता आज़म ख़ान के बेटे विधायक अब्दुल्लाह आज़म आठ लाख से ज्यादा स्टाम्प चोरी में फंसे

रामपुर : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक आज़म खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अब उनके बेटे विधायक अब्दुल्लाह आज़म पर आठ लाख से ज्यादा स्टाम्प चोरी का आरोप लगा है.

आज़म खान को हेट स्पीच मामले में एमपी/एमएलए मजिस्ट्रेट ट्रायल कोर्ट से एक सप्ताह पहले तीन साल की सजा होने के बाद विधायकी रद्द हुई है और रामपुर शहर की सीट रिक्त घोषित कर चुनाव आयोग ने 05 दिसंबर को उप चुनाव की घोषणा भी कर दी हैं. अब आज़म ख़ान के बेटे स्वार टांडा से विधायक अब्दुल्लाह आज़म पर आठ लाख से ज्यादा के स्टांप चोरी का आरोप लगा है जिसमें एसडीएम द्वारा की गई दोबारा जांच में आरोप सही पाए गए हैं.

इसको लेकर डीजीसी राजस्व अजय तिवारी ने बताया कि विधायक अब्दुल्ला आज़म ने शिवी रोड पर एक आवासीय प्लॉट खरीदा था और जब उसका बैनामा कराया था तो उसका रास्ता लिंक रोड पर बताया था जब इसकी सब रजिस्ट्रार ने जांच की तो पाया कि इसका रास्ता लिंक रोड से तो है ही साथ ही रास्ता जो सेगमेंट रोड है जो शिवी सिनेमा के पास है उससे भी जुड़ा हुआ है, जिस पर स्टाम्प कम लगाया गया था जो कि लगभग 8,26000 हजार रुपए है.इसकी रिपोर्ट सब रजिस्ट्रार ने जिला कलेक्टर को भेजी थी जिसमें तत्कालीन जिलाधिकारी आञ्जनेय कुमार सिंह जो अब मुरादाबाद कमिश्नर हैं उन्होंने अब्दुल्लाह आज़म को कम स्टाम्प का नोटिस भेजा था जिस पर उनके जो अधिवक्ता हैं उन्होंने आपत्ति जताई थी. आपत्ति के बाद जिला कलेक्टर ने एसडीएम के माध्यम से जांच कराई थी उसके बाद भी वह संतुष्ट नहीं हुए तो कलेक्टर ने दोबारा जांच कराई तो उसमें भी पूर्व की सब रजिस्ट्रार और एसडीएम की रिपोर्ट हैं उनकी पुष्टि हुई है कि आठ लाख 26 हजार रुपए के लगभग इनके द्वारा कम स्टाम्प लगाया गया है और वह रिपोर्ट कलेक्टर के न्यायालय में दाखिल हो चुकी है और कलेक्टर के न्यायालय में सुनवाई चल रही है. बहस के बाद फैसला आना बाकी है.

 

Latest news

Related news