Friday, February 20, 2026

यूपी में ब्राह्मणों को लुभाने के लिए सपा की नई रणनीति, विधानसभा में रख दी ये बड़ी मांग

Parsuram Jayanti :  उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण समाज को लुभाने के लिए समाजवादी पार्टी ने नया पैंतरा फेंक दिया है. समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार से विधानसभा में मांग की है कि 19 अप्रैल को पड़ने वाली परशुराम जयंती पर राज्य सरकार छुट्टी का ऐलान करे.

दरअसल उत्तर प्रदेश में भले ही विधानसभा चुनाव आगले साल यानी 2027 में होने वाले हों लेकिन सियासी गुणा-गणित शुरु हो चुका है. पिछले दस सालों से चली आ रही योगी सरकार के खिलाफ समाजवादी पार्टी घेराबंदी करने के लिए पहले पीडीए से लेकर आई और अब ब्राह्मण समाज मेँ अपनी पकड़ मजबूत बनान के लिए रणनीति बना रही है.

Parsuram Jayanti के जरिये ब्राह्मण कार्ड

पीडीए के जरिये समाजवादी पार्टी जहां पिछड़ा, दलित और आदिवासी को टारगेट कर रही है, वहीं अब अगड़ी जाति में पकड़ बनाने के लिए ब्राह्मण को लेकर कार्ड चला है. विधानसभा में समाजवादी पार्टी के विधायक कमाल अख़्तर ने परशुराम जयंती पर सरकार से छुट्टी घोषित करने की मांग की है. उन्होंने 19 अप्रैल को परशुराम की जयंती पर छुट्टी की मांग रखी है.

समाजवादी पार्टी के एमएलए कमाल अख़्तर ने विधानसभा मे अपनी दलील रखते हुए कहा कि गुरु परशुराम भगवान विष्णु के अवतार मान जाते हैं और  ब्राह्मण समाज के साथ सब समाज में पूजित हैं. गुरु परशुराम के जन्मोत्सव पर अपने कार्यकाल में मुख्यमंत्री रहते हुए अखिलेश यादव ने राज्य में अवकाश घोषित किया था लेकिन वर्तमान सरकार ने उसे नष्ट कर दिया है. इससे ब्राह्मण समाज के साथ सभी समाज में नाराजगी है.

‘सरकारी छुट्टी ना होने पर लेना पड़ता है व्यकिगत अवकाश’

विधायक कमाल अख़्तर ने सरकार को बताया कि गुरु परसुराम के जयंती के मौके पर सरकारी छुट्टी ना होने पर लोगों को व्यक्तिगच अवकाश लेना पड़ता है, व्यापारियों को अपना व्यापार बंद करना पड़ता हैं. इस साल 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती एक साथ है इसलिए इस दिन पर राजकीय अवकाश घोषित किया जाए.

सपा विधायक की माँग पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि इस मांग का तुरन्त कोई जवाब नहीं दिया जा सकता है . सारे भगवान को आदर, निष्ठा, सम्मान के साथ प्रणाम है लेकिन ये एक पॉलिटिकल मुद्दा है, सरकार को इसपर निर्णय लेने दीजिये.

Latest news

Related news