Saturday, February 21, 2026

गायक ने बीच कंसर्ट में कर दी लिट्टी चोखा की मांग,फिर मच गया बवाल

वैशाली :  बिहार के वैशाली में हाल ही में तीन दिन का वैशाली महोत्सव (Vaishali Mahotsav 2023) खत्म हुआ है. महोत्सव के दौरान कुछ ऐसा हुआ है कि लोग महोत्सव खत्म होने के बाद भी इसकी चर्चा कर रहे हैं.

दरअसल बिहार के लिट्टी चोखा की खासियत है कि अगर कोई एक बार खा ले तो बार बार खाये बिना नहीं मानता है. कुछ ऐसा ही हुआ गायक अभिजीत भट्टाचार्या के साथ . अभिजीत भट्टाचार्या पिछले दिनों वैशाली महोत्सव के दौरान कार्यक्रम के लिए पहुंचे थे. स्टेज पर गाने ने समां बांध दिया था. लोग उसके गाने पर झूम रहे थे. इस कार्यक्रम में जिले के तमाम बड़े अधिकारी भी मौजूद थे.

कार्यक्रम चल ही रहा था कि अचानक अभिजीत लिट्टी चोखा की बात करने लगे. कहने लगे कि अगर कोई बिहार आया और लिट्टी चोखा ना खाया तो क्या खाक बिहार आया. ये कहते कहते अभिजीत रुक गये और डिमांड कर दी कि हमें लिट्टी चोखा खिलाओ .

बीच कंसर्ट में कर दी लिट्टी चोखा की मांग, फिर मच गया बवाल …

लिट्टी चोखा की डिमांड करते करते अभिजीत इतने रौ में बह गये कि रौब दिखाना शुरु कर दिया. अभिजीत ने कहा कि हमें लिट्टी चोखा खिलाओ नहीं तो हम गाना नहीं गायेंगे. अभिजीत ने अपनी टीम से कहा कि कल से हम यहां आये हैं और अभी तक हमें लिट्टी चोखा नहीं मिला है . लिट्टी चोखा खिलाओ नहीं तो उठवा लेंगे कार्यक्रम चलते चलते रुक गया.अचानक कार्यक्रम के रुकने से शोर शराबा होने लगा.

 

अभिजीत का ये कहना था कि माहौल गर्मा गया.लोग अभिजीत के बायन पर आपत्ति करने लगे.

डीएम ने लिट्टी चोखा खिलाने का भरोसा दिया

माहौल को गर्माता देख जिलाधिकारी सामने आये और उन्होने अभिजीत को लिट्टी चोखा खिलाने का भरोसा दिया.  तब कहीं जाकर दोबारा कार्यक्रम शुरु हुआ. अपने तुनकमिजाज तेवर के लिए जाने जाने वाले अभिजीत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं.

Latest news

Related news