भारत पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर छलका शुभम द्विवेदी की पत्नी का दर्द–‘सरकार ने पहलगांव के शहीदों को भुला दिया’

India Pakistan Match: एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान का मैच रविवार 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा. इस मैच को लेकर भारत में लगातार विरोध की आवाजें उठ रही हैं. राजनीतिक पार्टियां तो इसका विरोध कर रही रही थी, अब  पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या द्विवेदी का दर्द भी झलक  आया है . ऐशन्या द्विवेदी का कहना है “पहलगाम आतंकी हमले के बाद हमारी सरकार ने कहा था कि हम पाकिस्‍तान के साथ कोई संबंध नहीं रखेंगे. हम उनके साथ कोई क्रिकेट मैच नहीं खेलेंगे. हम उनकी धरती पर मैच खेलने नहीं जाएंगे और न ही उनके खिलाडि़यों को अपनी धरती पर कदम रखने देंगे लेकिन बीबीसीआई ने इसका भी रास्‍ता निकाल लिया.”

India Pakistan Match:दुबई में खेला जायेगा भारत-पाकिस्तान का मैच

एशिया कप क्रिकेट में हो रहे भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर राजनीतिक पार्टियां बीसीसीई और भाजपा पर हमलावर है. विपक्षी दल भाजपा की देशभक्ति और पाकिस्तान को लेकर उनके रुख पर सवाल उठा रहr हैं, वहीं कई क्रिकेटर भी इसका विरोध कर चुके हैं. कहीं से कुछ जवाब ना आने के बाद अब पहलगाम हमले में अपनी जान गंवाने वाले कानपुर के शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या द्विवेदी ने इस मैच को लेकर सवाल खड़े कर किये हैं. ऐशान्‍या ने सरकार से पूछा है कि भारत के साथ खेले जाने वाले इस मैच से पाकिस्तान को जो कमाई होगी , क्या इसका इस्तमाल वो आतंकवादियों पर नहीं करेगा. ऐशन्या का कहना है कि पाकिस्तान यहां से होने वाली कमाई को आतंकवादियों पर खर्च करेगा और फिर इसका इस्तेमाल हम पर हमला करने के लिए करेगा.ऐशन्या ने पूछा कि हम पाकिस्‍तान को ऐसा मौका क्‍यों दे ही क्यों रहे हैं?

उन 26 परिवारों को भूल गया बीसीसीआई…

ऐशन्या द्विवेदी का कहना है “बीसीसीआई को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच स्वीकार नहीं करना चाहिए था. मुझे लगता है कि बीसीसीआई उन 26 परिवारों को भूल गई है ,उन्‍होंने पहलगाम हमले में अपनी जान गंवा दी. सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर में हुई हानि को भुला दिया है.

क्रिकेटर क्‍यों नहीं कर रहे विरोध?

ऐशन्या द्विवेदी ने देश के क्रिकेटरों से भी सवाल किया है कि वो ऐसा क्यों कर रहे हैं? क्रिकेटर पाकिस्तान के साथ खेलने के लिए क्यों तैयार हो गये ? ऐशन्या ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ”कहा जाता है कि क्रिकेटर देशभक्‍त होते हैं. इसी देशप्रेम की भावना के कारण राष्‍ट्रीय खेल हॉकी से ज्‍यादा लोग क्रिकेट देखना और खेलना पसंद करते हैं लेकिन 1-2 क्रिकेटरों को छोड़कर, किसी ने आगे आकर यह नहीं कहा कि हमें पाकिस्तान के खिलाफ मैच का बहिष्कार करना चाहिए. बीसीसीआई उन्हें बंदूक की नोक पर खेलने के लिए मजबूर नहीं कर सकता है. उन्हें अपने देश के लिए खड़ा होना चाहिए. लेकिन वे ऐसा नहीं कर रहे हैं. मैं मैच के प्रायोजकों और प्रसारकों से पूछना चाहती हूं कि क्‍या उन 26 परिवारों के प्रति उनका कोई फर्ज नहीं बनता है.”

हम भारतीयों को करना चाहिये विरोध  

ऐशन्या द्विवेदी का कहना है कि पाकिस्तान को इस मैच से जो कमाई होगी वो इसका इस्तेमाल आतंकवाद को बढ़ाने में ही करेगा. पाकिस्तान एक आतंकी देश है और इसमें कोई दो राय नहीं है कि आप उन्हें जो पैसा मुहैया कराएंगे और वे इसका इस्तेमाल पर हम हमला करने के लिए करेंगे.  जब ये बात मुझे समझ आ गई है तो लोगों को क्यों समझ नहीं आ रहा है. इसलिए मैं तो लोगों से अपील करती हूं कि लोग इस मैच को देखें ही नहीं, इसका बहिष्कार करें.आप इसे ना देखने जाएं और ना ही अपना टीवी चलाएं..

Latest news

Related news