Sunday, March 8, 2026

shradha murder case:फ्लैट में मिले खून के धब्बे, बाथरुम में बैठकर आफताब ने बेरहमी से काटा शव

दिल्ली

जिस फ्लैट में श्रद्धा की हत्या हुई वहां पुलिस टीम की जांच के बाद कई तथ्य सामने आये हैं. फ्लैट के किचन में खून के धब्बे मिले हैं जिनके सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है, ताकि पता चल सके कि खून किसके हैं.

रेफ्रिजरेटर को केमिकल से साफ किया गया ताकि पकड़े जाने पर फोरेंसिक जाँच को गच्चा दिया जा सके.

दिल्ली पुलिस जल्दी ही श्रद्धा के पिता को DNA सेंपल के लिए दिल्ली बुलाएगी. जिसके बाद ब्लड सैंपल को और हड्डियां के सेम्पल को FLS में जांच के लिए भेजा जाएगा.

अब तक की तफतीश के बाद पुलिस को शक है कि कत्ल के बाद श्रद्धा के शव को बाथरूम में 35 टुकड़ों में काटा गया था. आफताब शावर से पानी चलाकर छोड़ देता था ताकि शव आसानी से कट जाए और खून बह जाए. ये बात तब सामने आई जब FSL की टीम आफताब के साथ उसके फ्लैट पर जांच के लिए पहुंची. आफताब और श्रद्धा जिस घर में रह रहे थे वहां से कई नॉवेल और साहित्य की किताबें मिली हैं. इससे पता चलता है आफ़ताब को या श्रद्धा को किताबें पढ़ने का शौक था.

Latest news

Related news