बॉलीवुड अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का निधन , 42 साल की उम्र में आया हार्टअटैक

Shefali Jariwala Died : बॉलीवुड को एक बार फिर से एक युवा कलाकार के निधन से बड़ा झटका लगा है. ‘कांटा लगा’ गाने से मशहूर हुई अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की कल रात यानी 27 जून को हार्ट अटैक आने के बाद बाद निधन हो गया है. वो मात्र 42 साल की थी.  शेफाली जरीवाल के असमय निधन से पूरे बालीवुड इंडस्ट्री में शोक है.  मुंबई के कूपर अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है.

Shefali Jariwala Died :27 जून की रात आया हार्ट अटैक 

 जानकारी के मुताबिक उन्हें 27 जून की रात हार्ट अटैक आया. तुरंत उनके पति पराग त्यागी उन्हें तुरंत हास्पिटल लेकर गये लेकिन होस्पिटल पहुंचने से पहले ही शेफाली ने दम तोड़ दिया. अस्पताल पहुंचते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

परिवार के अस्पताल पहुंचने के बाद आज शनिवार को उनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है ताकि उनकी मौत के कारणों के बारे में ठीक तरह से जानकारी मिल सके. अस्पताल में शेफाली के पिता सतीश जरीवाला और बहन शिवानी जरीवाला मौजूदगी में उनका पोस्टमार्टम हो रहा है.

15 साल से मिर्गी की बीमारी से जूझ रही थी 

शेफाली  के जानकारों के मुताबिक उन्हें अन्य कोई स्वास्थ संबंधी ऐसी कोई समस्या ही थी. फिटनेस ट्रेनर के मुताबिक शेफाली अपनी सेहत को लेकर काफी अनुशासित थीं. हर रोज नियमित एक्सरसाइज और संतुलित डायट लेती थी. फिटनेस उनकी जिंदगी का सबसे जरूरी हिस्सा था और वो अपनी फिटनेस लेकर कभी लापरवाही नहीं करती थी.

जानकारी के मुताबिक शेफाली करीब 15 साल से मिर्गी की बीमारी से पीड़ित थीं लेकिन इससे बचने के वो तमाम परहेज करती थी. वो ठंडी चीजें जैसे ठंडा खाना और ड्रिंक्स नहीं लेती थीं. मिर्गी दौरों से बचने के लिए डाक्टर के द्वारा खास निर्देशित डाइट ही लेती थी. शेफाली के परिवार के और जानने वाले हैरान हैं कि आखिर अपने स्वास्थ का इतना ध्यान रखने वाली शेफाली को हार्ट अटैक कैसे आया ?

27 जून रात 11.15 बजे लाया गया था अस्पताल

शेफाली को शुक्रवार रात करीब 11:15 बजे अस्पताल लाया गया था. ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था. फिर उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज दिया गया . कूपर अस्पातल की एसिस्टेंट मेडिकल ऑफिसर  ने बताया कि शेफाली का शव किसी दूसरे अस्पताल से वहां लाया गया था, इसलिए मौत के सही कारणों के बारे में जानकारी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मिल सकेगी.

Latest news

Related news