Sunday, March 8, 2026

Rahul Gandhi: प्रियंका गांधी के घर पहुंची सोनीपत की महिलाएं, सोनिया के साथ किया डांस

गुजरात हाईकोर्ट में मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी की सजा बरकरार रहने के अगले दिन सोनीपत के एक गांव में धान रोपते कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी. इन तस्वीरों के बाद कांग्रेस ने एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें राहुल गांधी वहां कम करने वाली महिलाओं से बाते करते, उनके साथ खाना खाते नज़र आए थे. उस वीडियो में हरियाणा की महिला किसानों ने राहुल गांधी का घर देखने की इच्छा जताई थी. जिसके जवाब में राहुल ने कहा था कि उनका घर सरकार ने छीन लिया है. इसके बाद राहुल गांधी ने महिलाओं की बात अपनी बहन प्रियंका गांधी से कराई और उन्हें महिलाओं के घर देखने आने की इच्छा के बारे में बताया. जिसपर प्रियंका ने उन्हें भाई के साथ घर आने का न्योता दिया था.


सोनिया-प्रियंका के साथ सोनीपत की महिलाएं

अब पिछले वीडियो जिसमें महिलाएं राहुल गांधी का घर देखने की इच्छा जता रही थी उसका दूसरे भाग का टीज़र सामने आया है. इसमें महिलाएं. प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी के साथ बात करती, खाना खाती नज़र आ रही हैं.
सोनीपत से आई इन महिलाओं ने सोनिया और प्रियंका गांधी के साथ हरियाणवी गाने पर डांस भी किया. राहुल गांधी ने महिलाओं को दिल्ली आने का न्योता दिया था, पूरा वीडियो अभी आना बाकी है

ये भी पढ़ें- Opposition Meet: सोमवार को शरद पवार नहीं आ रहे बेंगलुरु, क्या विपक्षी एकता है बरकरार?

Latest news

Related news