बिहार सरकार के पूर्व मंत्री Santosh Suman को मिली Y+ सुरक्षा,संतोष सुमन ने हाल ही में छोड़ा है JDU का साथ

पटना

हम (HAM) पार्टी के नेता जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन (Santosh Suman)की  सुरक्षा बढ़ाते हुए  केंद्र सरकार ने उन्हें Y+ कैटैगरी की सुरक्षा दी है.अब उनके साथ CRPF के कमांडो साथ रहेंगे.

जीतन राम मांझी ने हाल ही में बिहार में नीतीश कुमार की सरकार से अपना समर्थन वापस लिया .जीतन राम मांझी के बेटे  संतोष सुमन (Santosh Suman)  बिहार सरकार में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री रह चुके हैं और पार्टी के विलय के मामले को लेकर जदयू का साथ छोड़ा है. बिहार में नीतीश कुमार का साथ छोड़ने वाले उपेंद्र कुशवाहा और मुकेश सहनी के बाद संतोष सुमन तीसरे पूर्व मंत्री है जिनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है

Latest news

Related news