Thursday, February 19, 2026

INDIA alliance: 22 दिसंबर को सांसदों के निलंबन के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन करेगा गठबंधन, खड़गे बोले-पहला लक्ष्य 2024 में जीत

इंडिया गठबंधन की दिल्ली में बैठक खत्म होने के बाद सभी 28 पार्टियों के अनुरोध पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस को संबोधित किया. खड़गे ने गठबंधन की बैठक के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि गठबंधन का पहला लक्ष्य जीत है. इसके बाद ही दूसरे किसी मुद्दे पर चर्चा होगी.

22 दिसंबर को देशभर में सांसदों के निलंबन के खिलाफ होगा प्रदर्शन

इंडिया गठबंधन की बैठक में विपक्षी सांसदों के संसद से निलंबन पर भी चर्चा की गई और सरकार के इस कदम की निंदा करने के साथ ही ये फैसला भी किया गया कि 22 दिसंबर को गठबंधन देशभर में सरकार के खिलाफ करेगा.


जीत के बाद होगा पीएम कौन होगा इस बात का फैसला

गठबंधन का प्रधानमंत्री कौन होगा इस सवाल के जवाब पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पहले हम जीतेंगे फिर हमारे एमपी तय करेंगे की कौन पीएम बनेगा. हमारा पहला लक्ष्य जीतना है. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पांच राज्यों में जीत के बाद प्रधानमंत्री को घमंड हो गया है कि अब मैदान में उनके अलावा कोई नहीं उसे पहले हम जीत के तोड़ेंगे.

सीट शेयरिंग पर क्या बोले खड़गे

गठबंधन में लोकसभा चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग पर भी चर्चा हुई. कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि पहले सीट शेयरिंग राज्यों की इकाइयों की बीच होगी और जो नहीं सुलझ पाएगा वह गठबंधन की बैठक में सुलझाने की कोशिश होगी.
खड़गे ने साफ किया कि जिन जगहों में मजबूत क्षेत्रीय पार्टी या किसी पार्टी की मजबूत पकड़ है उन जगहों पर भी सीट शेयरिंग पर चर्चा हुई है. उन्होंने नाम लेकर केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, यूपी, बिहार, बंगाल, दिल्ली और पंजाब के बारे में कहा कि यहां पर भी सीट शेयरिंग का फार्मूला बना लिया जाएगा.
इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अभी 8-10 मीटिंग और होगी ताकी बेहतर तालमेल बनाया जा सके.

उन्होंने साफ कहा कि सभी पार्टियों का एक ही लक्ष्य है केंद्र से बीजेपी को उखाड़ फैंकना और इसके लिए जो भी संभव होगा सब करने के लिए तैयार हैं.

ये भी पढ़ें-बिहार में शराबबंदी ऐसी जैसे नंग-धड़ंग के पैर में चांदी की पाजेब,राजद MLC सुनील सिंह का शराबबंदी पर तंज

Latest news

Related news