Thursday, March 5, 2026

SDM Brahm Prakash : आप की रैली के आवेदन को गाली देकर रिजेक्ट करने के मामले में कैथल एमडीएम सस्पेंड

कैथल : हरियाणा के कैथल में एक चुनाव आयोग की वैबसाइट पर गाली गलौज लिखने के मामले में कैथल के एसडीएम असिस्टेंट रिटर्निंग अफसर (ARO) ब्रह्मप्रकाश सस्पेंड हो गये हैं. ब्रह्म प्रकाश SDM Brahm Prakash पर गवर्नर हाउस से कार्रवाई की गई है ,और गवर्नर के आदेश से तत्काल प्रभाव से एसडीएम ब्रह्म प्रकाश को सस्पेंड कर दिया गया है.

SDM Brahm Prakash क्यों हुए सस्पेंड ?

कैथल में वर्तमान में जिले के एसिस्टेंट रिटर्निंग अफसर (ARO) का पदभार संभालने वाले एसडीएम ब्रम्ह प्रकाश को  गवर्नर बंडारु दत्तारेय के आदेश से सस्पेंड कर दिया गया है. एसडीएम ब्रह्म प्रकाश पर ये कार्रवाई चुनाव आयोग की वेबसाइट को हैक करने और उसपर अभद्र भाषा के प्रयोग करने के मामले में हुई है.इससे पहले कैथल एसडीएम ब्रह्म प्रकाश ने पांच लोगों को निलंबित किया था. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है.

आम आदमी पार्टी ने रैली के लिए मांगी थी अनुमति 

दरअसल ये मामला आम आदमी पार्टी से जुड़ा हुआ है. आम आदमी पार्टी ने कैथल के एसडीएम से रैली के लिए अनुमति मांगने के लिए आवेदन दिया था, जिसे रिजेक्ट कर दिया गया. केवल रिजेक्ट ही नहीं किया गया बल्कि उसे रिजेक्ट करते हुए आपत्तिजनक भाषा (गाली) का भी प्रयोग किया गया. दूसरे आवेदन पर एक हिरोइन की फोटो लगाकर आवेदन को रद्द कर दिया गया.

ब्रह्म प्रकाश ने 5 कर्मचारियों को किया था सस्पेंड

आम आदमी पार्टी के आवेदन को रिजेक्ट किये जाने और उसपर अभद्र भाषा का प्रयोग किये जाने को लेकर एसडीएम ब्रम्ह प्रकाश ने इससे पहले अपने ऑफिस के पांच कर्मचारियों को सस्पेंड किया था.

आचार संहिता लागू होने के बाद बने हैं नियम

चुनाव आयोग के निर्देश के मुताबिक अगर कोई राजनीतिक पार्टी चुनाव के लिए कार्यक्रम, रैली या सभा करना चाहती है तो उन्हें आनलाइन आवेदन करना होगा और जिला प्रशासन से इसकी अनुमति लेनी होगी. इसके लिए आयोग ने Ecore नाम से वेबसाईट भी लांच की है,जिसपर चुनाव से संबंधित पूरी प्रकिया चल रही है.  जिला प्रशासन के कर्मचारियों को इसे चलाने के लिए ट्रेनिंग भी दी गई है. यहां पर आम आदमी पार्टी की तऱफ से कैथल में रैली करने के लिए अनुमति मांगी गई गई थी. एक आवेदन को गाली देते हुए रद्द कर दिया गया वहीं दूसरे सर्टिफिकेट पर एक एक्ट्रेस की तस्वीर लगा कर उसे रिजेक्ट कर दिया गया. बाद में कहा गया कि संभवतह चुनाव आयोग की वेबसाइट हैक कर ली गई थी.

एसडीएम ब्रह्मप्रकाश का सफाई

पूरे मामले में कैथल के एसडीएम ब्रह्म प्रकाश का कहना है कि जब उन्हें इस तरह की घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने कर्मचारियों पर एक्शन लिया औऱ पांच कर्मचारियों को निलंबित भी किया .इसके अलावा अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को चिट्ठी भी लिखी. अब बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले में चुनाव आयोग की वेबसाइट को हैंक करके उसपर आपत्ति जनक भाषा का प्रयोग किया गया था. अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच करेगी और असली गुनाहगार तक पहुंचने की कोशिश करेगी.

Latest news

Related news