Thursday, July 2, 2026
Home Breaking News उत्तर प्रदेश विधानसभा में नाराज हुए सभापति सतीश महाना, हेडफोन फेंक कर...

उत्तर प्रदेश विधानसभा में नाराज हुए सभापति सतीश महाना, हेडफोन फेंक कर छोड़ा आसन

0
539

UP Assembly Session :  उत्तर प्रदेश विधानसभा में इन दिनों बजट सत्र चल रहा है. सत्र का दौरा लगातार सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तकरार हो रही है, इस बीच आज मामला उस समय और अधिक गर्मा गया है, जब सभापति सतीश महाना अपना हेडफोन उतार कर (लगभग फेंकते हुए) आसन से उठ गये. विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की नाराज़गी से पूरे सदन में सन्नाटा  छा गया…

UP Assembly Session में क्यों नाराज हुए विधानसभा अध्यक्ष ?

दरसअल विधानसभा में प्रश्नकाल चल रहा था, उसी दौरान सपा विधायक डॉ रागिनी सोनकर ने प्रतियोगी परीक्षाओं का मुद्दा उठाया. राज्य में हो रही  भर्तियों में आरक्षण का सवाल उठाया , साथ ही ये भी पूछा कि क्या सरकार परीक्षाओं में प्रतियोगियों को क्या आयु सीमा छूट देगी ?

सपा विधायक के इन प्रश्नों का जवाब वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना दे रहे थे, इसी दौरान सपा विधायक रागिनी सोनकर ने वित्त मंत्री को टोकने का प्रयास किया. जबाव देने के बीच में बार-बार टोके जाने पर अध्यक्ष सतीश महाना ने उन्हें बैठने और सवाल का जवाब सुनने के ले कहा.  इसी दौरान सत्ता पक्ष से बीजेपी की विधायक केतकी सिंह और कुछ अन्य सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया. दोनों पक्षों से हो रहे हंगामें से विधानसभा अध्यक्ष इतने ज्यादा नाराज़ हो गए कि उन्होने  दोनो पक्षों से पूछा कि क्या अब आप सदन चलाएंगे?  या ये मेरी जिम्मेदारी है ?

इसके बाद भी जब हंगामा नहीं रुका तो विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना अपना हेडफोन फेंककर आसान से उठ गये और बाहर चले गये..सभापति से इस कदम की किसी को उम्मीद नहीं थी. सभापति की नाराजगी से पूरे सदन में सन्नाटा फैल गया…