शिक्षामंत्री प्रल्हाद जोशी के समर्थन में आगे आये रामदेव, कहा-ब्राह्मणवाद और RSS के खिलाफ आजादी के नारे उचित नहीं

Baba Ramdev हरिद्वार : योग गुरु बाबा रामदेव ने ब्राह्मणवाद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के खिलाफ लगाए जा रहे ‘आजादी’ के नारों को अनुचित बताया है. उन्होंने कहा कि भारत का संविधान सभी समुदायों को समान अधिकार देता है और किसी भी समुदाय का अपमान करना संविधान की भावना के अनुरूप नहीं है.

हरिद्वार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बाबा रामदेव ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन और नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी को लेकर उठे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी.

Baba Ramdev – शिक्षा मंत्री का फैसला सड़क पर नहीं होगा..

बाबा रामदेव ने कहा कि देश लोकतांत्रिक व्यवस्था से चलता है और मंत्रियों की नियुक्ति का निर्णय सड़कों पर होने वाले प्रदर्शनों से नहीं लिया जाता.

उन्होंने कहा, “देश सड़कों पर नहीं चलेगा। शिक्षा मंत्री कौन होगा, इसका फैसला प्रधानमंत्री और संसद करेगी।”

“प्रह्लाद जोशी ब्राह्मण परिवार में जन्मे तो इसमें परेशानी क्या है?”

प्रह्लाद जोशी को लेकर हो रही आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि यदि वे ब्राह्मण परिवार में जन्मे हैं और उन्होंने RSS से राष्ट्रवाद की शिक्षा ली है, तो इसमें आपत्ति की कोई बात नहीं होनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि संविधान सभी वर्गों को समान अधिकार देता है और किसी भी समुदाय का अपमान उचित नहीं है.

संविधान सभी को समान अधिकार देता है

बाबा रामदेव ने कहा कि भारतीय संविधान ब्राह्मण, दलित और अन्य सभी समुदायों को समान अधिकार प्रदान करता है. उनके अनुसार, किसी भी जाति या वर्ग का अपमान संविधान की भावना के खिलाफ है.

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर भी जताई आपत्ति

योग गुरु ने जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन की भी आलोचना की. उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे प्रदर्शनों से देश की छवि प्रभावित होती है.

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में बड़ों का सम्मान करना और संवाद के माध्यम से अपनी बात रखना महत्वपूर्ण है.

अभिजीत दीपके ने दी नए आंदोलन की चेतावनी

इस बीच, CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सरकार की कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा कि छात्र अपने भविष्य और अधिकारों के लिए प्रदर्शन कर रहे थे. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग किया गया.

दीपके ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों के खिलाफ कार्रवाई जारी रही, तो फिर से देशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा. उन्होंने सरकार से छात्रों के साथ सख्ती न बरतने की अपील की.

Latest news

Related news