Wednesday, July 8, 2026
Home Breaking News सीमांचल में एनडीए के लिए झटका,जेडीयू नेता संतोष कुशवाहा ने छोड़ी पार्टी,...

सीमांचल में एनडीए के लिए झटका,जेडीयू नेता संतोष कुशवाहा ने छोड़ी पार्टी, होंगे राजद में शामिल

0
302
Santosh Kushwaha
Santosh Kushwaha

Santosh Kushwaha : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नेता अपना नफा नुकसान तय करने मे लगे हैं. शुक्रवार को जेडीयू के बड़े नेता और पूर्णियां के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने जेडीयू को अलविदा बोल दिया और कहा जा रहा है कि जल्द ही वो राजद में शामिल होने जा रहे हैं. संतोष कुशवाहा आज शाम (10 अक्टूबर) पटना में राजद में शामिल होने जा रहे हैं. माना जा रहा है कि संतोष कुशवाहा जैसे जमीनी नेता के जेडीयू से खिसकने से सीमांचल में एनडीए खास कर जेडीयू को तगड़ा झटका लग सकता है.

Santosh Kushwaha क्यों छोड़ रहे हैं जेडीयू ?

जानकारों के मुताबिक संतोष कुशवाहा के पार्टी छोड़ने के पीछे बड़ी वजहें हैं. संतोष कुशवाहा के हवाले से ये कहा जा रहा है कि  पार्टी अब नीतीश कुमार के आदर्शों पर नहीं बल्कि अड़गी जाति वाले नेताओं को दबाव में चल रही है. ऐसे में पिछड़ी जाति से आने वाले नेताओं को पार्टी में वो अवसर ओर इज्जत नहीं मिल रही है, जिसके वे हकदार है.

सोशल मीडिया पर भी कहा जा रहा है कि जेडीयू में अब ये साफ़ दिख रहा है कि इस पार्टी में जो भी पिछड़ों का चेहरा था, वो पूरी तरह से ब्राह्मण–भूमिहार लॉबी (संजय झा, ललन सिंह) जैसे नेताओं के बोझ तले दम तोड़ चुका है. लोगों का ये मानना है कि  संतोष कुषवाहा के पार्टी छोड़ने का फैसला इस ओर इशार कर रहा है कि अब जेडीयू पार्टी नीतीश कुमार के नेतृत्व में नहीं चल रही है. नीतीश कुमार केवल एक मुखौटा भर हैं, पार्टी पर अन्य नेताओं की दबदबा है.

जेडीयू के सांसदों के बेटे के राजद में हो रहे हैं शामिल   

आपको बता दें कि सतोष कुछवाहा से पहले पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय ने भी ऐसे ही अंसतोष के कारण जेडीयू को छोड़ने का फैसला किया था.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक  संतोष कुशवाहा आज जेडीयू की सदस्यता से इस्तीफा देकर आरजेडी में शामिल होंगे.इसके साथ ही जेडीयू के  दो बड़े नेताओं के  बेटे भी आज राजद में शामिल होने जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक बांका के मौजूदा जेडीयू सांसद गिरधारी यादव के बेटे चाणक्य प्रकाश रंजन और जहानाबाद के पूर्व सांसद जगदीश शर्मा के बेटे राहुल शर्मा भी आज राजद में शामिल होने जा रहे हैं.