कुंभगर्ल मोनालिसा को फिल्म का ऑफर देने वाले डॉयरेक्टर सनोज मिश्रा रे’प केस में गिरफ्तार

Sanoj Mishra Arrest :  सनोज मिश्रा पर आरोप लगाने वाली पीडिता का आरोप है कि उसका जबरन तीन बार गर्भपात कराया गया. 2025 फरवरी में सनोज मिश्रा ने उसे छोड़ दिया और धमकी भी दी कि अगर उसने कहीं शिकायत की तो उसकी वीडियो और अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे.

Sanoj Mishra
Sanoj Mishra

Sanoj Mishra Arrest : कुंभ गर्ल को फिल्म देकर मशहूर हुए सनोज मिश्रा 

सनोज मिश्रा वो डायरेक्टर प्रोड्यूसर है, जिन्होंने हाल ही में कुंभ के मेले में अपनी आंखों की सुंदरता के कारण मशहूर  हुई  मोनालिसा को एक्टर बनाने की मौका दिया.  अब इसी सनोज मिश्रा को एक रेप के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है. मामला दिल्ली का है, जहां हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद सनोज मिश्रा को नबी करीम थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सनोज मिश्रा पर आरोप लगाये गये हैं कि उन्होंने झांसी की एक लड़की को फिल्मों में काम देने औऱ दिलाने का लालच देकर उसका शारीरिक शोषण किया फिर अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर देने की धमकी देकर उसे चुप रखा.

टिकटॉक इंस्टाग्राम पर हुई पीडिता की मुलाकात

पीड़िता का कहना है कि सनोज मिश्रा से उसकी मुलाकात 2020 में टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के दौरान हुई थी. उस समय वो झांसी में ही रहती थी. कुछ समय तक चैट पर बातचीत करने के बाद  17 जून 2021 को सनोज मिश्रा उसे लेने झांसी रेलवे स्टेशन पहुंच गए . पीड़िता ने जब  सामाजिक दबाव की बात कहकर मिलने से इंकार कर दिया , तब सनोज मिश्रा ने उसे आत्महत्या कर लेने की धमकी दी, जिसके बाद  वो उससे मिलने चली पहुंच गई. फिर अगले दिन यानी 18 जून 2021 को सनोज मिश्रा ने फिर आत्महत्या  की धमकी देकर उसे बुलाया और फिर एक रिसॉर्ट में ले गये. आरोप है कि यहां उन्होंने लड़की को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया.

सनोज मिश्रा ने आपत्तिजनक तस्वीरें बनाई

पीडित युवती ने अपने FIR में कहा है कि नशे की हालत में सनोज मिश्रा ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें बनाई, साथ ही वीडियो भी बनाये. फिर इन तस्वीरों और वीडियो के नाम पर धमकी देने लगा कि अगर उसने साथ आने से विरोध किया  तो  धमकी दी कि  उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो सार्वजनिक कर देंगे. पीडिता का कहना है कि सनोज मिश्रा ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. फिर फिल्मों मे काम दिलाने का झांसा देकर मुंबई भी बुलाया जहां उसी के साथ रहने लगी. वहां भी सनोज मिश्रा के द्वारा उसका शोषण जारी रहा. जब वो गर्भवती हुई तो तीन बार उसका जबरन गर्भपात कर करवाया. फिर फरवरी 2025 में सनोज मिश्रा ने उसे छोड़ दिया.

पीडिता ने दिल्ली में सनोज मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज कराया , जिसके बाद मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले सनोज मिश्रा ने अग्रिम जमानत के लिए दिलील हाई कोर्ट में भी याचिका लगाई थी लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली थी.

सनोज मिश्रा हाल ही में तब चर्चा में आये जब उन्होने कुंभ के मेले में माला बेचने वाली साधारण से परिवार से आने वाली लड़की मोनालिशा को फिल्मों मे काम करने का ऑफर दिया और उस अपने साथ मुंबई ले गये. मिश्रा ने मोनालिशा के साथ द मणिपुर स्टोरी के नाम से फिल्म भी साइन किया है, जिसमें मोनालिशा लीड रोल में काम कर रही है.

अब इस ताजा आरोप और गिऱफ्तारी के बाद पुलिस सनोज मिश्रा  पर लगे आरोपों की जांच करने में जुटी है.

Latest news

Related news