Thursday, February 12, 2026

बाढ़ग्रस्त पंजाब की मदद के लिए आगे आये सलमान खान, हुसैनीवाला बॉर्डर के पास के कुछ गावों को लेंगे गोद

Salman Khan Punjab : पंजाब में आई बाढ़ ने प्रदेश का बुरा हाल कर दिया है. गांव के गांव जलमग्न हो गये हैं. जिसके कारण लगातार मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है.पंजाब सरकार के द्वारा जारी किये गये  ताजा आंकड़ों के मुताबिक अब तक इस बाढ के कारण  46 लोगों की मौत हो चुकी है. अमृतसर और होशियारपुर में 7- 7 लोगों के मौत की खबर है. जबकि यहां इस समय बाढ़ की चपेट में 3,87,013 लोग आये हुए हैं. पूरे पंजाब में अब तक 1996 गांव प्रभावित बताये जा रहे हैं.प्रशासन के मुताबिक 22 हजार 854 लोग बचाये गये हैं, वहीं 3 लोग लापता भी हैं.बताया जा रहा है कि बीते कुछ दशकों में पंजाब में इस तरह की भीषण बाढ़ नहीं आई थी. अमृतसर और होशियार समेत कई शहरों मे सेना उतारी गई है , और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी 9 सितंबर को पंजाब के बाढ ग्रस्त इलाकों का दौरा कर सकते हैं. पीएम मोदी के गुरदासपुर आने की खबर है.

Salman Khan Punjab : मदद के लिए आगे सलमान खान ने बढाया हाथ

पंजाब में आई बाढ़ की खबर सुनकर एक्टर सलमान खान ने मदद का हाथ बढ़ाया है. सलमान खान ने अभी बाढ़ प्रभावित गांवों के लिए दो नाव भेजी हैं. मीडिया को इसके बारे में आम आदमी पार्टी के जनरल सेकरेटरी दीपक बाली ने दी है. उन्होंने बताया कि जैसे ही हालात कुछ सामान्य होते हैं तो सलमान खान  हुसैनीवाला बॉर्डर के पास बसे कुछ गांवों को गोद लेंगे. दीपक बाली के मुताबिक हुसैनीवाला बोर्डर से सटे कई गांवों को सलमान खान की फाउंडेशन बीइंग ह्यूमन गोद लेगी और बाढ के कारण बर्बाद हो चुके गांव में राहत और पुर्नवास के काम में मदद करेगी. सलमान खान की तरफ से भेजी गई दो बोट जिला प्रशासन को सौंप दी गई है.

पंजाब अमृतसर में बुरा हाल, 1.74 लाख हेक्टेयर में फसल तबाह

बाढ़ से सबसे अधिक तबाही अमृतसर और होशियारपुर में हुई है. यहां दोनों जगहो पर 7 -7 लोगों की मौत हो गई है.1996 से ज्यादा  गांवों में बाढ का पानी घुसा हुआ है .सेना, एनडीआरएफ और लोकल अथॉरिटी के लोग राहत कार्य में लगे हैं. अब तक करीब 23 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, इस दौरान  3 लोगों के लापता होने की भी खबर है. पीडित लोग अस्थायी शिविरों और स्कूलों में शरण लिये हुए हैं.

 बाढ के कारण किसानों की फल तबाह 

वहीं ये बाढ़ पूरे पंजाब में किसानों के लिए तबाही लेकर आई है. फाजिल्का, कपूरथला, मानसा, फिरोजपुर, गुरदासपुर और तरनतारन में फसलों को  सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है. पानी में डूबकर बर्बाद हुई फसलों का रकबा बढ़कर 1,74,454 हेक्टेयर पहुंच गया है. सरकार ने राहत व बचाव के कामों में सैन्य टुकड़ियों की संख्या 24 से बढ़ाकर 27 कर दी है, वहीं एनडीआरएफ की 23 और  एसडीआरएफ की दो टीमें जमीन पर उतर कर लोगों की मदद में जुटी हैं.

तमाम राहत और बचाव कार्यों के बावजूद लोगों को मदद कम पड़ रही है, लोग बाढ़ से त्राहीमाम कर रहे हैं. ऐसे में सलमान खान जैसे सेलिब्रेटीज का मदद के लिए आगे आना लोगों के लिए आशा की किरण की तरह है.

Latest news

Related news