Saturday, July 4, 2026
Home Breaking News ‘काला हिरण’ फिल्म पर भड़के सलमान खान,पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट,मेकर्स पर लगाया गंभीर...

‘काला हिरण’ फिल्म पर भड़के सलमान खान,पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट,मेकर्स पर लगाया गंभीर आरोप

0
108
Salman Khan blackbuck film
Salman Khan blackbuck film

Salman Khan blackbuck film : बॉलीवुड के ‘भाईजान’ यानी सलमान खान एक बार फिर कानूनी सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वह किसी मामले में आरोपी नहीं, बल्कि खुद इंसाफ की गुहार लगाने कोर्ट पहुंचे हैं. सलमान खान ने अपकमिंग फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ के मेकर्स के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.  सलमान खान का कहना है कि यह फिल्म उनसे बिना पूछे बनाई जा रही है और इसमें उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है.

हाई कोर्ट इस मामले की गंभीरता को देखते हुए इस पर अर्जेंट बेसिस (आपातकालीन आधार) पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है, जिसकी कमान जस्टिस नीना बंसल कृष्णा संभालेंगी।

Salman Khan blackbuck film को लेकर क्या है आरोप?

सलमान खान की लीगल टीम द्वारा कोर्ट में दी गई दलील के अनुसार, इस फिल्म में न सिर्फ उनकी अनुमति के बिना उनके जीवन से जुड़ी घटनाओं को दिखाया जा रहा है, बल्कि इसमें अभिनेता के अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन होने के गंभीर और झूठे आरोप भी लगाए जा रहे हैं.

सलमान के वकीलों का कहना है:

“यह फिल्म कथित तौर पर 1998 के चर्चित ब्लैकबक (काला हिरण) शिकार मामले से प्रेरित है। चूंकि यह मामला अभी भी राजस्थान हाई कोर्ट में लंबित है, इसलिए इस पर कोई भी फिल्म बनाना न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है और अभिनेता की सामाजिक छवि को भारी नुकसान पहुंचा सकता है।”

पोस्टर ने बढ़ाई ‘भाईजान’ की टेंशन

इस पूरे विवाद को हवा तब मिली जब फिल्म का पहला पोस्टर (First Look) सामने आया. पोस्टर में एक शख्स को हाथ में बंदूक लिए दिखाया गया है, जिसका लुक हुबहू सलमान खान से मिलता-जुलता है. पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर कयासों का बाजार गर्म हो गया कि यह फिल्म अप्रत्यक्ष रूप से सलमान खान और बिश्नोई समुदाय के बीच के विवाद पर ही आधारित है.

‘जानी फायरफॉक्स फिल्म्स’ का बिश्नोई कनेक्शन

भरत एस. श्रीनेत के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को ‘जानी फायरफॉक्स फिल्म्स’ के बैनर तले बनाया जा रहा है। मेकर्स का दावा है कि फिल्म 1998 के काला हिरण मामले और बिश्नोई समुदाय के संघर्ष, न्याय की लड़ाई और अपराध के इर्द-गिर्द बुनी गई है.

मेकर अमित जानी का पलटवार: ‘धमकियां क्यों दिलवा रहे हैं?’

सलमान खान के लीगल नोटिस पर फिल्म के निर्माता अमित जानी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. समाचार एजेंसी आईएएनएस (IANS) से बातचीत में अमित जानी ने दावा किया कि नोटिस मिलने के बाद पिछले 36 घंटों में उन्हें हजारों धमकी भरे मैसेज, फोन कॉल्स और सोशल मीडिया पर भारी दबाव का सामना करना पड़ा है.

अमित जानी ने सलमान खान पर निशाना साधते हुए कहा:

“अगर सलमान खान कानूनी लड़ाई लड़ना चाहते हैं, तो कानून के दायरे में रहकर लड़ें। मुझे इस तरह धमकियां भिजवाने की कोई जरूरत नहीं है।”

अब मामला दिल्ली हाई कोर्ट के पास है  और सुनवाई का इंतजार हैं. देखना होगा कि कोर्ट इस फिल्म की रिलीज या इसकी मेकिंग पर स्टे लगाता है या मेकर्स को हरी झंडी मिलती है.