Ranchi Airport IndiGo : रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर गुरुवार को अधिकांश उड़ानें समय पर रहीं और परिचालन सामान्य दिखाई दिया. हालांकि, IndiGo के टिकट के कैंसिलेशन का मुद्दा लगातार छठे दिन भी बना रहा क्योंकि IndiGo की दिल्ली और हैदराबाद रूट की तीन प्रमुख उड़ानें रद्द रहीं. एयरलाइन ने बताया कि क्रू मेंबर्स की कमी होने के कारण कई aircraft के स्टाफ को पुनर्स्थापित करना पड़ रहा है, जिसके चलते इन उड़ानों का संचालन संभव नहीं हो पा रहा है.
Ranchi Airport IndiGo की तीन उड़ाने रद्द
बीते कुछ दिनों से IndiGo के परिचालन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. अचानक क्रू शेड्यूल में बदलाव के बाद उपलब्ध स्टाफ कम पड़ गया। इस कारण 6E5071/2294, 6E186/191 और 6E5339/6031 जैसी उड़ानें लगातार छह दिन से नहीं उड़ सकी हैं। एयरलाइन का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और 15 दिसंबर से परिचालन फिर से सामान्य होने की उम्मीद है.
गुरुवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, IndiGo और CISF की संयुक्त टीमों ने यात्रियों की सहायता के लिए अतिरिक्त व्यवस्थाएँ कीं. यात्रियों को विकल्प, समयबद्ध अपडेट और सुविधाओं की जानकारी दी गई. यात्रियों ने बताया कि उन्हें कोई बड़ी असुविधा नहीं हुई, क्योंकि एयरलाइन और एयरपोर्ट दोनों ओर से लगातार सहयोग मिलता रहा.
फिलहाल, सभी रद्द उड़ानों के यात्रियों को एयरलाइन द्वारा रीबुकिंग, रिफंड और आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है. IndiGo का कहना है कि वह जल्द से जल्द सामान्य शेड्यूल बहाल करने पर काम कर रही है ताकि यात्रियों को बिना रुकावट यात्रा अनुभव मिल सके.

