Thursday, February 19, 2026

महाराष्ट्र चुनाव में धांधली वाले आरोप पर चुनाव आयोग ने दिया जवाब, कहा सभी आरोप बेतुके, भाजपा ने भी राहुल गांधी को घेरा

RG Election Fixing Blame : कांग्रेस नेता नेता राहुल गांधी अपने महाराष्ट्र चुनाव में धांधली वाले आरोप पर घिर गये हैं. इस ट्वीट के बाद राहुल गांधी (RG) जहां एक तरफ अपने विरोधियों के निशाने पर है वहीं चुनाव आयोग ने भी उनके आरोप को बेतुका बता दिया है.

RG Election Fixing Blame :महाराष्ट्र चुनाव को लेकर राहुल गांधी ने लगाये थे क्या आरोप ?

चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के आरोपों का दिया क्या जवाब ?

2024 में महाराष्ट्र चुनाव के मामले में  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया  कि चुनाव में  ‘धांधली’ हुई है. राहुल गांधी के एक्स पर एक पोस्ट लिखा है जिसमें सिलसिलेवार तरीके बताया है कि किस तरह से आयोग ने चुनाव एक पक्ष मे कराने के लिए धांधली की.   राहुल गांधी के आरोप के जवाब में केंद्रीय चुनाव आयोग ने उन्हें 4 प्लाइंट में जवाब दिया है जिसमें बताया है कि किस तरह से चुनाव के दौरान धांधली के आरोप बेतुके हैं.

चुनाव आयोग ने अपने जवाब में लिखा है कि मतदाता सूची को लेकर लगाये गये आरोप निराधार हैं और  कानून के शासन का अपमान भी है. 24 दिसंबर 2024 को चुनाव आयोग ने कांग्रेस पार्टी के द्वारा लगाये गये आरोपों के के जवाब में सभी तथ्य सामने रख दिये थे. ये जवाब चुनाव आयोग के वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं. चुनाव आयोग ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि कि  ऐसा लगता है कि बार-बार जब ऐसे मुद्दे उठाये जाते हैं, तब सभी तथ्यों को नजरअंदाज कर दिया जाता है.

राहुल गांधी के आरोपों को चुनाव आयोग ने कहा बेतुका

चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के आरोपो  पर कहा कि इस तरह के तथ्यहीन आरोप कानून के प्रति पूर्ण अवहेलना को तो दिखाता ही है, साथ ही आयोग के द्वारा नियुक्त हजारों लोगों की ईमानदारी पर भी सवाल उठाता है. ऐसे आरोपों से लाखों चुनाव अधिकारियों का मनोबल टूटता है, जो चुनावों के दौरान पारदर्शी तरीके से काम काम करने के लिए अथक मेहनत करते हैं. आयोग ने राहुल गांधी को लताड़ते हुए कहा कि जब चुनाव में आपको मतदाताओं का समर्थन नहीं मिला  और नतीजे आपके खिलाफ आये तो ऐसी बातें बोलकर चुनाव आयोग को बदनाम करने की कोशिश करना बेतुका है.

सत्ताधारी भाजापा ने भी राहुल गांधी के घेरा

चुनाव आयोग के जवाब के बाद अब सत्ताधारी दल के नेताओं ने भी राहुल गांधी को घेर लिया है. बीजेपी , जेडीयू शिवसेना के साथ साथ एनडीए के नेताओं ने राहुल गांधी को जम कर घेरा है. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी के आरोपों को कांग्रेस नेता की हताशा बताते हुए ‘‘विचित्र साजिशें रचने का” आरोप लगाया.

राहुल गांधी ने लगाया था क्या आरोप

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव  ‘‘लोकतंत्र में धांधली का ब्लूप्रिंट” थे. राहुल गांधी ने कहा कि अब यही ‘मैच फिक्सिंग’ बिहार में भी दोहराई जाएगी.राहुल गांधी ने तो यहां तक कह दिया कि ऐसी ही चीजे उन सभी जगहों पर दोहरी जायेगी, जहां-जहां भारतीय जनता पार्टी हार रही होगी.

Latest news

Related news