रीवा
मध्यप्रदेश के रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा एक बार फिर से अपने एक बयान के लिए चर्चा में हैं. हम अक्सर जल ही जीवन है का नारा सुनते आये हैं, कभी नेताओं के मुंह से तो कभी जल संरक्षकों के द्वारा लेकिन जिस तरह से रीवा के सांसद जनार्दन मिश्र ने लोगों को जल का महत्व समझाया है वो अपने आप में चर्चा का विषय बन गया है. जनार्दन मिश्र ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि जब तक किसी चीज में आपका पैसा नही लगता है जब तक आप उसकी कामत नहीं समझते हैं. धरती से पानी तेजी से खत्म हो रहा है इसलिए जरुरी है कि आप टैक्स दें .जब आप पानी का टैक्स देंगे तो पानी की कीमत समझेंगे औऱ तभी पानी बचेगा.इसलिए चाहे आप कोई भी फिजूलखर्ची करें, चाहे गुटखा खाये, दारु पीयें, सुलेशन सूंघे या कोरेक्स आयोडेक्स खाये,हमें कोई दिक्कत नहीं,आपको किसने रोका है बस टैक्स देते रहिये..
जी हां ऐसा ही कहा है रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने उनके इस तरह के बयान कोई पहला नहीं है इससे पहले भी वह कई अजीबोगरीब बयान और काम के कारण सुर्ख़ियों में रहे हैं. चाहे वह स्वच्छता को लेकर बिना हाइजनिक उपकरण के उपयोग किए हाथों से शौचालय साफ करने का मामला हो या फिर अधिकारियों को भ्रष्टाचार मामलों में घेरते हुए जमीन में गाड़ देने की बात कही गई हो. अपने इस तरह के बयानों से वह अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. अब इस बार जो बोले हैं वह जल संरक्षण को लेकर है.
बीते दिन रीवा कृष्णाराज कपूर ऑडिटोरियम मैं आयोजित जल संरक्षण एवं संवर्धन पर कार्यशाला के दौरान सांसद रीवा जनार्दन मिश्रा ने कहां कि चाहे शराब गाजा कोरेक्स पियो या फिर थिनर और सुलेशन सूंघो लेकिन जल का संरक्षण करो अब इस बयान के बाद एक बार फिर सांसद सुर्खियों में आए हैं
सुनिए क्या कहा सांसद जनार्दन मिश्रा ने
जल ही जीवन है , ये तो आपने सुना होगा लेकिन जल के लिए टैक्स चुकाने को लेकर ऐसी सलाह शायद ही सुनी होगी.मध्यप्रदेश के रीवा के सांसद जनार्दन मिश्रा का अजीबोगरीब बयान.
'चाहे दारू, गांजा,कोरेक्स पियो चाहे थिनर सुलेशन सूंघो या फिर आयोडेक्स खाओ कुछ भी करो लेकिन जल की कीमत समझो#MPNews pic.twitter.com/Hxn9kNfkyq— THEBHARATNOW (@thebharatnow) November 7, 2022

