साहिबगंज हत्याकांड में खुलासा: परिजनों ने मिलकर की हत्या, मास्टर माइंड मोइनुल अंसारी फरार

साहिबगंज(SAHIBGANJ): रुबिका पहाड़िन की सनसनीखेज हत्याकांड में खुलासा हुआ है कि हत्या का जिम्मेदार रुबिका पहाड़िन का पति दिलदार नहीं बल्कि दिलदार का मामा मोइनुल अंसारी है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रुबिका पहाड़िन की हत्या में  दिलदार का पूरा परिवार शामिल है. पहली पत्नी के कारण घर में हमेशा विवाद होता था.इसलिए पूरे परिवार ने मिलकर दूसरी पत्नी की हत्या कर दी. इस पूरी घटना का मास्टर माइंड दिलदार का मामा  मोइनुल अंसारी बताया जा रहा है.

रुबिका पहाड़िन हत्याकांड

रविवार को झारखंड के साहिबगंज जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई. जिसने भी सुना उसके रौंगटे खड़े हो गये. खबर आई कि 22 साल के एक लड़के ने अपनी 25 साल की प्रेमिका पत्नी की बेरहमी से हत्या कर उसके शरीर के लगभग पचास टुकड़े किये और उसे अलग अलग जगहों पर फेंक दिया .

मामला दिल्ली में हुए श्रद्धा हत्याकांड के जैसा ही था. इस सनसनीखेज घटना ने दिन भर सुर्खियां बनाई. दरअसल श्रद्धा हत्याकांड के बाद कई दरिदों को ऐसा लग रहा है कि उनके शातिर दिमाग के आगे पुलिस की नहीं चलेगी, और वो जघन्य अपराध के बाद गिरफ्त में नहीं आयेंगे. लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता है. दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड के बाद दिल्ली से 1364 किलोमीटर दूर झारखंड के साहिबगंज में ऐसी ही घटना सामने आई है जिसमें आरोप लगा कि एक 22 साल के आशिक ने अपनी प्रमिका को कथित तौर पर मौत के घाट उतार दिया है. इतना ही नहीं हत्या के बाद लोहा काटने वाली आरी से उसके शरीर के 50 टुकड़े किये और आस पास के इलाकों में फेंक दिया.

घटना का खुलासा तब हुआ जब साहिबगंज जिले के बोरियो क्षेत्र में पुलिस को गस्त के दौरान निर्मानाधीन आंगन बाड़ी इमारत के पीछे कूड़े के ढ़ेर में एक कटा हुआ पैर बरामद हुआ. मानव अंग मिलने के बाद पुलिस तत्काल हरकत में आई और छानबीन शुरु कर दी. साहिबगंज के पुलिस अधिक्षक (SP) अनुरंजन किस्पोट्टा टीम के साथ घटन स्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरु हुई. शनिवार शाम से शुरु हुई  छानबीन में पता चला कि 25 साल की रुबिका पहाड़िन नाम की महिला की हत्या कर दी गई है और उसके शरीर के कई टुकड़े कर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया गया है . मृतका के परिजनों से जो जानकारी निकल कर आई वो दिल दहलाने वाली  है.

परिजनों के मुताबिक मृतका रुबिका पहाड़िन के साथ दिलदार अंसारी नाम के व्यक्ति का पिछले कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था.केवल 22 साल के दिलदार ने 25 साल की राबिता से दस दिन पहले ही निकाह किया था. पहली पत्नी के रहते हुए दूसरे से निकाह कर लिया. दिलदार पहले से शादीशुदा था.शादीशुदा लड़के से चल रहे प्रेम प्रसंग को लेकर रुबिका के परिजन नाराज थे. इसे लेकर दिलदार के परिजन भी नाखुश थे.

हत्या  में इस्तेमाल धारदार हथियार बरामद

शनिवार की शाम बोरियो संथाली में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे से मानव के पैर का टुकड़ा मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई. सूचना मिलने पर रात में ही एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा दल बल के साथ बोरियो थाना पहुंचे.मानव अंग मिलने पर एसपी के नेतृत्व में दिलदार के सभी संबंधियों के यहां छापामारी की गयी. हिरासत में लिए गए दिलदार के परिजनों की निशानदेही पर मुख्य आरोपी दिलदार के मामा मो. मोईनुल अंसारी के घर से हत्या में प्रयुक्त दो धारदार हथियार बरामद किया है. मुख्य आरोपी मो. मोईनुल अंसारी मौके से फरार है. पुलिस को मिले मानव अंश की पहचान के लिए बोरियो सीएचसी प्रभारी डा. सलखु चंद हांसदा, डा. विनोद कुमार बोरियो थाना पहुंचे. चिकित्सकों के दल ने अंगों की पहचान की. एक अंगुली, एक कंधा, एक कूल्हा, एक हाथ, पीठ का निचला हिस्सा, फेफड़ा एवं पेट के अंश मिले हैं, जबकि दो अंगुली एंव पेट का हिस्सा सुबह में आंगनबाड़ी केंद्र बोरियो संथाली से बरामद किया गया.

परिजनों का बयान-वो हमें भी मार डालेगा

मृतक रुबिका पहाड़िन के परिजन का बयान सामने आया. पिता सूर्या मालतो और बहन शीला पहाड़िन ने चौकाने वाला बयान दिया है. पिता ने कहा कि दिलदार के पूरे परिवार को फांसी की सजा होनी चाहिए क्योंकि इसमें पूरा परिवार शामिल हैं. वहीं उन्हें डर है कि कहीं आरोपियों को पैसे के बल पर छूट ना जायें.वही बहन शीला बताती हैं कि रुबिका की हत्या के बाद अब उनलोगों को भी डर लग रहा है कि उनकी भी हत्या हो सकती हैं.

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बोरियो थाना को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है. फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच कर साक्ष्य जमा कर रही हैं. आरोपी के पूरे परिवार से पुलिस पूछताछ कर रही हैं.

Latest news

Related news