Wednesday, July 1, 2026
Home Breaking News Reel on Road: फेमस होने की चाह में सड़क पर सर्कस, लाइक...

Reel on Road: फेमस होने की चाह में सड़क पर सर्कस, लाइक कमेंट का खतरनाक जुनून, पुलिस के लिए भी सरदर्द बने ये इंस्टाग्राम “इन्फ्लुएंसर”

0
227

Reel on Road: सोशल मीडिया पर इस डांस की तस्वीरें जबरदस्त वायरल हो रही है. बारिश में भीगी महिला का सड़क पर डांस लोगों को आकर्षित तो कर रहा है लेकिन वो इसकी तारीफ नहीं कर रहे है. जिस यूजर ने इस क्लीप को एक्स पर शेयर किया है उसने भी अपने कैप्शन में लिखा है.” रील बनाने का भूत अब भाभियों और आंटियों को ज्यादा चढ़ रहा है, देखिए VIDEO बीच सड़क पर किस तरीके से ठुमके लगाए जा रहे हैं ,और पीछे से वाहन तेज गति में आ रहे हैं ,गाड़ी की छत से कूद कर सड़क की व्हाइट लाइन भी आउट कर दी! मतलब सीधा रील बनानी है चाहे जान चली जाए?”
19 अगस्त को निशान्त शर्मा नाम के इस यूजर ने ये पोस्ट शेयर की है जिसके बाद से ढाई सौ से ज्यादा बार रीपोस्ट किया गया है.

रील के चक्कर में रोड़ को बना डाला सर्कस

ये सिर्फ एक वीडियो नहीं है इंटरनेट पर आए दिन ऐसे कई वीडियो वायरल होते रहते है जिसमें अपनी और सड़क पर चलने वाले दूसरे लोगों की जान जोखिम में डाल कर लोग चंद लाइक और कमेंट पाने की कोशिश में लगे नज़र आते है….
लखनऊ का ये वीडियो देखिए…अपने बाबू शोना के साथ ट्रैफिक में स्कूटी चलाते हुए रोमांस करते इस जोड़े की बाद में यूपी पुलिस ने अच्छी खबर ली थी.

Reel on Road: जानलेवा स्टंट की कीमत सिर्फ चंद लाइक

इसी तरह उत्तर प्रदेश के सीतापुर का ये वीडियो, जिसमें एक व्यक्ति एक बच्चे के साथ बाइक चलाते हुए खतरनाक स्टंट करता नज़र आ रही है. इन जनाब को अपनी छोड़िए बच्चे की जान की भी फिक्र नहीं है.

उत्तर प्रदेश का ही ये वीडियो भी देखें, कानपुर में एक व्यक्ति चलती बाइक पर स्टंट करता हुआ देखा जा सकता है.

पुलिस के लिए भी सरदर्द बने ये इंस्टाग्राम “इन्फ्लुएंसर”

अब दिल्ली का यह वीडियो देखे, खुद को इंस्टाग्राम “इन्फ्लुएंसर” कहने वाला ये शक्स चलती सड़क पर न केवल रील के लिए लेटकर अपनी जान जोखिम में डाल रहा है, बल्कि दूसरों को भी दुर्घटना का जोखिम में डाल रहा है.

हैदराबाद के इस वीडियो को देखकर तो आपकी चीख निकल जाएगी. चंद लाइक औक कमेंट के लिए चलती बस के सामने अचानक सड़क पर लेटकर खतरनाक स्टंट करता ये युवक मौत से खेल रहा है.

सड़क पर तमाशा लगाने की क्या होनी चाहिए सजा

अब ये देखिए रोमांस के साथ स्टंट वो भी बाइक पर, वीडियो दिल्ली का है. बाबू शोना यहां अपनी जान के साथ साथ सड़क पर मौजूद दूसरों की जान से भी खेल रहे हैं.

रील के चक्कर में दूसरों की जान के साथ भी खिलवाड़

ये तो सिर्फ चंद वीडियो है सोशल मीडिया इस तरह के लाखों वीडियोज से भरा पड़ा है. कई में तो रील के चक्कर में जान भी चली गई. लाइव मौत के ये वीडियो दिल दहलाने वाले है. इसलिए हमने उन्हें नहीं चुना, जिन वीडियो को हम आपको दिखाने से भी बच रहे है उन वीडियो को बनाने वालों के लिए शायद रील बना के फेमस हो जाने का जुनून इतना ज्यादा है कि जिंदगी की कीमत उसके सामने कम पड़ रही है. आपको क्या लगता है…..चंद लाइक के भूखे इन लोगों के साथ क्या बर्ताव करना चाहिए. क्योंकि ये रील के चक्कर में सिर्फ अपनी नहीं दूसरों की जान भी खतरे में डाल रहे है.

ये भी पढ़ें-Sudha Murty: सुधा मूर्ति को 70 घंटे इतिहास पढ़ने की क्यों दी जा रही है सलाह? राखी पर क्यों ट्रोल हुई सुधा मूर्ति?