Wednesday, July 1, 2026
Home Breaking News RBI MPC Meeting :रिजर्व बैंक ने घटाया 0.5 रेप रेट, बैंको से...

RBI MPC Meeting :रिजर्व बैंक ने घटाया 0.5 रेप रेट, बैंको से लोन लेने वालों की मिलेगी राहत

0
249
RBI Repo Rate
RBI Repo Rate

RBI Repo Rate  : रिजर्व बैंक ने आज लोन उपभोक्तओं को बड़ी खुशखबरी दी है. आरबीआई मौद्रिक नीति तय करने वाली कमिटी की सालाना बैठक में रेपो रेट 50 बेसिस प्वाइंट कम करने का ऐलान किया गया है.अब बैंक का रेपो रेट घटकर 5.5 पर आ गया है. अभी तक रेपो रेट 6% पर था. रिजर्व बैंक (RBI) ने इस साल लगातार तीसरी बार रेपो रेट में कटौती की है. इससे पहले फरवरी और अप्रैल के महीने में 0.5 बेसिस प्वाइंट की कटौती की गई थी. दरअसल रिजर्व बैंक का ये ऐलान होम लोन, ऑटो लोन और दूसरी तरह के बैंक लोने लेने वालों के लिए राहत की सबब बन बनेगा. रेपो रेट कम होने से बैंक लोन में ग्राहकों को राहत मिलेगी.

RBI Repo Rate: बैंकों के लिए खुशखबरी

रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​​​ने शुक्रवार को जो घोषणा है, उससे माना जा रहा है कि ये घोषणाएं बैंकिंग सेक्टर के लिए काफी फायदेमंद होने जा रही है. रिजर्व बैंक ने कैश रिज़र्व रेशियो (CRR) यानी नकद आरक्षित अनुपात में 100 बेसिस प्वाइंट की कटौती करने का ऐलान किया है. इसका अर्थ ये है कि अब बैंकों को रिजर्व बैंक में अपनी जमा राशि का कम हिस्सा रखना होगा. ऐसा होने पर बैंकों के पास अधिक पैसा उपलब्ध रहेगा और वो इस पैसे से और अधिक लोन/ ऋण बांट पायेंगे.

होमलोन ग्राहकों के लिए बड़ी राहत

रिजर्व बैंक के रेपो रेट (0.50 बेसिस पॉइंट्स) की कटौती के बाद होम लोन लेने वाले ग्राहकों को राहत मिलने की उम्मीद है. जिन लोगों ने होम लोन ले रखा है , उनके इएमआई में कटोती हो सकती है. उम्मीद जताई जा रही है कि बैंकों में लोन सस्ता होने से लोग घर गाड़ी आदि खरीदने के लिए और लोन लेने के लिए आगे आयेंगे, जिससे लोगों के लिए घर खरीदना और अधिक सुलभ हो सकेगा.

महंगाई दर पर पड़ेगा असर 

रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​​​ने विकास दर को लेकर कहा कि पहली तिमाही में 6.5%, , दूसरी तिमाही में 6.7 % ,तिमाही में 6.6 % और चौथी तिमाही में 6.3 प्रतिशत का ग्रोथ रेट रह सकता है.वहीं वित्त वर्ष 2026 में महंगाई दर 4 % से घटकर 3.7 % रह सकती है.गवर्नर ने कही कि रेपो रेट में कमी के बाद खाद्य महंगाई दर में भी कमी देखने के लिए मिल सकती है.