Rashmika-Vijay Wedding : बॉलिवुड फिल्म पुष्पा की सुपर स्टार रश्मिका मंदाना साउथ सिनेमा के सुपर स्टार विजय देवरकोंडा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही है. कपल ने हाल ही में ये जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर किया है. रश्मिका और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को एक दूजे संग शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.
The wedding of #VIROSH 🔥🙌
This is what the wedding #VijayDeverakonda & #RashmikaMandanna be called!
Actress has made it official through her instagram story 🎉 pic.twitter.com/jRVsIoFWQy
— Bollywood Talkies (@bolly_talkies) February 22, 2026
Rashmika-Vijay Wedding के लिए पहुंचे उदयपुर
शादी के लिए कपल ने लेक सिटी उदयपुर को चुना है. उदयपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर अरावली की पहाड़ियों के बीच आईटीसी मोमेंटोस में दोनों की शादी होगी. इसी पैलेस में 24 फरवरी को मेंहदी-संगीत और 25 फरवरी को हल्दी की रश्म की जायेगी. इसके बाद 26 फरवरी को कपल शादी के बंधन में बंध जायेंगे.
Star couple, Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda, arrive in Udaipur for their wedding pic.twitter.com/bXFCrEb6d1
— NDTV (@ndtv) February 23, 2026
रश्मिका- विजय ने अपनी शादी को दिया खास नाम
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी की बात सोशल मीडिया में बताते हुए इसे एक नाम भी दिया है जो यूनिक है. दोनों ने अपने एक पोस्ट में बताया है कि उनकी शादी को ‘द वेडिंग ऑफ VIROSH’ कहा जाएगा. दरअसल जब से दोनो एक्टर के रिलशनशिप की खबरें मीडिया में आने लगी, तो फैन्स ने दोनो के नाम को जोड़कर उन्हें एक नया नाम दिया था, अब कपल ने ऑफिसियली इसी नाम से अपनी शादी की घोषणा की.
Rashmika Mandanna x Vijay Deverakonda. The Udaipur wedding is no longer a rumor—it’s a reality! 🥂👑#RashmikaMandanna #VijayDeverakonda #WeddingVibes #Udaipur pic.twitter.com/unJl0KgSQ1
— Amit Karn (@amitkarn99) February 23, 2026
रश्मिका मंदाना की नेटवर्थ
साउथ सिनेमा की फेमस फिल्म स्टार रश्मिका अब तक करीब 25 फिल्मों में काम कर चुकी है. बालिवुड में पुष्पा, एनिमल और छावा जैसी फिल्मों ने उनके लोकप्रियता को नई उड़ान दी है. इन फिल्मों की बदौलत इस समय रश्मिका मंदाना की नेटवर्थ करीब 66 करोड़ है.
वहीं विजय देवरकोंडा की बात करें तो इन्होंने ये तेलगु सिनेमा के सुपर स्टार हैं. तेलगु फिल्म अर्जुन रेड्डी से इन्हें खूब सुर्खियां मिली.विजय देवरकोंडा का नेटवर्थ फिलहाल 66 से 70 करोड़ के पास है.
कपल ने बीते साल अक्टूबर में बेहद सादगी के साथ सगाई की थी. यहा तक कि आफिशियली इस पर कुछ कहा भी नहीं था लेकिन अक्सर उन्हें सगाई की अंगूठी पहने देखा जाता है.

