बरेली : बरेली में एक युवती ने मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्महत्या करने की धमकी दी है. युवती का कहना है कि उसके प्रेमी ने पहले उसके साथ रेप किया और उसकी अश्लील फोटो और वीडियो उसके पति के मोबाइल पर भेज दी जिसकी वजह से ससुराल वालों ने उसे छोड़ दिया है. युवती का कहना है की उसने कई बार थाने से लेकर एसएसपी, एडीजी और मुख्यमंत्री से शिकायत की लेकिन मुकदमा दर्ज करने के बाद भी आज तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है जिस वजह से आरोपी उसे धमकियां दे रहा है.
युवती का आरोप है की पुलिस ने आरोपी से सांठगांठ कर ली है जिस वजह से आरोपी को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है. युवती का आरोप है कि उसके साथ एक युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस दौरान उसने कई बार उसके साथ संबंध बनाए और उसकी फोटो और वीडियो बना ली. इसी बीच परिवार वालो ने हरियाणा निवासी एक लड़के से उसका विवाह कर दिया. युवती के प्रेमी ने उसके पति के मोबाइल पर अश्लील फोटो और वीडियो भेज दी.
युवती का कहना है कि वो बहुत परेशान हो चुकी है. उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है जिस वजह से वो मुख्यमंत्री आवास के सामने जाकर आत्महत्या करेगी. वहीं इस मामले में एसपी क्राइम मुकेश प्रताप सिंह का कहना है की सुभाषनगर थाने में मुकदमा दर्ज है. इस मामले में सीओ सेकेंड को दोबारा से जांच करने के लिए कहा गया है.

