ECI ने 12 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की, यूपी, उत्तराखंड की 11 और बंगाल की 1 सीट के लिए 16 अक्टूबर को पड़ेंगे वोट

Rajya Sabha elections: मंगलवार को चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की दस और उत्तराखंड की एक और पश्चिम बंगाल की एक सीट के लिए खाली चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की. यूपी के 10 और उत्तराखंड के एक मौजूदा सांसदों का छह साल का कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो जाएगा.

Rajya Sabha elections: उत्तर प्रदेश की 10 सीटों के लिए होगा चुनाव

समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, BJP के अरुण सिंह, गीता शाक्य, नीरज शेखर, बृज लाल और सीमा द्विवेदी, BSP के रामजी गौतम और केंद्रीय राज्य मंत्री बनवारी लाल वर्मा उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के मौजूदा सदस्य हैं. एक सीट, जो पहले BJP के दिनेश शर्मा के पास थी, 11 सितंबर को ही खाली हो गई थी.

यूपी में मायावती होंगी ज़ीरो और समाजवादी पार्टी के खाते में जा सकती है 2 सीट

उत्तर प्रदेश में आगामी राज्यसभा चुनाव के सियासी समीकरण बदलने लगे हैं, जहाँ 403 सीटों वाली विधानसभा में बीते एक साल के भीतर 6 विधायकों के निधन के कारण अब 397 सदस्य ही बचे हैं. तय फॉर्मूले के मुताबिक राज्यसभा की एक सीट के लिए 37 वोटों की जरूरत है. एक तरफ बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद अब विधानमंडल में पार्टी का कोई सदस्य नहीं बचा है, जिससे उच्च सदन में अपने एकमात्र सदस्य का कार्यकाल पूरा होते ही बसपा का प्रतिनिधित्व शून्य हो जाएगा. वहीं दूसरी ओर, 101 विधायकों के मजबूत आंकड़े के साथ अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को आसानी से दो सीटें मिल सकती हैं, बशर्ते चुनाव में किसी प्रकार की क्रॉस वोटिंग या विधायकों में टूट न हो.

एक उत्तराखंड और 1 सीट पश्चिम बंगाल के लिए भी होगा चुनाव

उत्तराखंड में, BJP के नरेश बंसल का कार्यकाल भी उसी तारीख को खत्म होगा. पश्चिम बंगाल में, एक्ट्रेस रुक्मिणी मलिक ने 16 जुलाई को अपनी सीट से इस्तीफा दे दिया. इस सीट से जीतने वाली सांसद 2 अप्रैल, 2032 तक अपना बाकी का कार्यकाल पूरा करेंगी.

Rajya Sabha elections: 6 अक्टूबर तक नॉमिनेशन, 16 अक्तूबर वोटिंग

शेड्यूल के मुताबिक, चुनाव के लिए नोटिफिकेशन 29 सितंबर को जारी किया जाएगा, और 6 अक्टूबर तक नॉमिनेशन फाइल किए जा सकेंगे. नॉमिनेशन की स्क्रूटनी 7 अक्टूबर को होगी, जिसके बाद 9 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. अगर ज़रूरी हुआ, तो 16 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच वोटिंग होगी, और शाम 5 बजे काउंटिंग होगी. पूरी प्रोसेस 19 अक्टूबर तक खत्म हो जानी चाहिए.

ये भी पढ़ें-अमेरिका पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अराघची, युद्ध के बीच पहला दौरा, राष्ट्रपति पेजेशकियन भी UNGA गए

Latest news

Related news