Wednesday, July 8, 2026
Home Breaking News Rajgir Mahotsav तीन दिन तक चलने वाले राजगीर महोत्सव की शुरुआत, सीएम...

Rajgir Mahotsav तीन दिन तक चलने वाले राजगीर महोत्सव की शुरुआत, सीएम नीतीश नहीं हुए शामिल

0
524
Rajgir Mahotsav
Rajgir Mahotsav

राजगीर : रिपोर्टर- आलम      बिहार के प्रतिष्ठित राजगीर महोत्व Rajgir Mahotsav का आज  शुभारंभ हो गया है. 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलने वाले Rajgir Mahotsav का शुभारंभ आज बिहार सरकार के वित्त मंत्री विजय चौधरी और श्रवण कुमार ने किया. हलांकि Rajgir Mahotsav के कार्यक्रम के शुभारंभ के लिए सीएम नीतीश कुमार को आना था लेकिन वायरल बुखार से ग्रस्त होने के कारण सीएम के प्रतिनिधि के तौर पर वित्तमंत्री विजय चौधरी ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया.  राजगीर महोत्सव Rajgir Mahotsav का आयोजन राजगीर के स्टेट गेस्ट हाउस परिसर में किया जा रहा है. यहां अगले तीन दिन रंगारंग कार्यक्रमों से भरपूर होंगे. इस महोत्सव का आय़ोजन राज्य के पर्यटन विभाग की ओर से हर साल किया जाता है.

Rajgir Mahotsav में कौन कौन कलाकार हो रहे है शामिल ?

बिहार की संस्कृति और कला से रुबरु कराने वाले राजगीर महोत्सव में राज्य की सांस्कृतिक, आंचलिक विरासत के साथ साथ कुटीर उद्योग और लोकल क्रॉफ्ट भी देखे जा सकेंगे. इस महोत्सव में  बिहार के गौरवशाली कला संस्कृति के साथ राजगीर के वैभवशाली रंग रुप को भी देखा जा सकेगा.

Rajgir Mahotsav
Rajgir Mahotsav

इस महोत्सव में हर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा जिसमें बॉलीवुड के मशहूर गायक विशाल भारद्वाज, जावेद अली और कई अन्य कलाकार भी आ रहे हैं.

कार्यक्रम को देखने आने वालों के लिए खास व्यवस्था की गई है. तीन हजार दर्शक एक साथ बैठकर सांसकृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठा सकें,इसकी व्यवस्था की गई है. मुख्य महोत्सव स्थल के स्टेज़ को कलाकृतियों की रंग-बिरंगे सुनहरे रंग से सजाया संवारा गया है.

नालंदा विश्वविद्यालय की रिप्लिका में पुस्तक मेला

बिहार की महान शिक्षण परंपरा की याद दिलाते हुए नालंदा विश्विद्यालय की रिप्लिका बना कर उसमें पुस्तक मेला लगाया गया है. बिहार हमेशा  से अपने महान शिक्षण संस्थाओं, नालंदा विश्वविद्याल, विक्रमशिला विश्वविद्यालय के लिए विख्यात रहा है. नालंदा विश्वविद्यालय की रिप्लिका राजगीर के इसी गौरवशली पंरपरा की याद दिलाते हैं.

राजगीर महोत्सव में पारंपपरिक स्थानीय कला से लेकर कुटीर उद्योग तक मौजूद

ये महोत्सव 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलेगी. ग्राम श्री मेला, व्यंजन मेल, कृषि प्रदर्शनी, खादी ग्राम उद्योग, पुस्तक मेला आदि से संबंधित चीजें 6 दिसंबर तक रहेगी. इस बार व्यंजन मेले में 40 स्टाल लगाए गए हैं. सभी स्टालों पर एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद लोग उठा सकते हैं.

दंगल से लेकर खेल प्रतियोगिता तक का आयोजन

राजगीर महोत्सव में कई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं,इसमें दंगल प्रतियोगिता, महिला महोत्सव, खेल प्रतियोगिता आदि शामिल है. मुख्य मंच से स्थानीय कलाकारों को भी महोत्सव में सहभागिता दी गई है. इस बार सर्कस मैदान के पास महिला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें आठ प्रकार के महिला महोत्सव आयोजित किए जाएंगे . इसमें रंगोली प्रतियोगिता से लेकर कई कार्यक्रम शामिल है.

Rajgir Mahotsav
Rajgir Mahotsav

महोत्सव को लेकर राजगीर शहर के सड़कों पर महापुरुषों के नाम पर तोरण द्वार लगाया गया है. इसके साथ ही सुरक्षा को लेकर व्यापक व्यवस्था किया गया है. इस दौरान वित्त सह ज़िला प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा महोत्सव का उद्देश्य राजगीर की खूबियों के बारे में वर्ल्ड में बताना है. सभी धर्मों का सम्मान करना है. इस मौक़े पर उनके साथ ग्रामीण विकास कार्य मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार, अस्थावां विधायक के अलावा ज़िला प्रशासन एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे…