Rahul vs Rijiju: बुधवार को लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान आरोप लगाया कि सरकार ने US के साथ अंतरिम ट्रेड डील के ज़रिए भारत को “बेच” दिया है, साथ ही कहा कि हाल ही में घोषित डील “थोक सरेंडर” है. राहुल गांधी ने सदन में पीएम का नाम लेकर आरोप लगाए और ट्रेड डील से देश को पहुंचने वाले नुकसान को लेकर तीखे सवाल उठाए. राहुल गांधी एप्सटीन फाइल में हरदीप पुरी, अनील अंबानी के नाम होने पर सवाल पूछा तो अडानी के अमेरिका में चल रहे रिश्वत देने के मुकदमे का भी जिक्र किया. राहुल गांधी के तीखे हमलों के खिलाफ सत्ता पक्ष से संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मोर्चा संभाला और राहुल गांधी से अपने आरोपों को सत्यापन करने के लिए किया
रिजिजू ने राहुल गांधी को नॉनसेंस शब्द के इस्तेमाल पर टोका
सबसे पहली बार सरकार की ओर से नेता विपक्ष राहुल गांधी को नॉनसेंस शब्द के इस्तेमाल के लिए टोका. रिजिजू ने कहा कि आप सदन में गाली गलौच नहीं कर सकते. इसपर राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने नॉनसेंस शब्द का इस्तेमाल नहीं किया और शर्म नहीं आती पूछना कोई असंसदीय भाषा नहीं है.
राहुल गांधी को अपने आरोपों को साबित करना होगा-रिजिजू
एक बार फिर राहुल गांधी और रिजिजू में तीखी बहस तब देखने को मिली जब राहुल गांधी ने एपस्टीन फाइल्स में हरदीप पुरी और अनिल अंबनी का नाम होने की बात कही. राहुल ने पूछा ये दोनों जेल में क्यों नहीं हैं.
इसपर रिजिजू ने LoP के भाषण के बीच टोकते हुए कहा कि कांग्रेस नेता अपनी बात दोहरा रहे हैं. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि LoP की बातों के “गंभीर मतलब” हैं, और राहुल से अपने आरोपों को और साबित करने को कहा.
#WATCH | In the Parliament, Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi says, “This is complete surrender… It is a tragedy because it is a surrender not just of the Prime Minister. He has surrendered the future of 1.5 billion Indians. He has surrendered the future because he… pic.twitter.com/ZnzDRA4SsY
— ANI (@ANI) February 11, 2026
“आप एक ही बात बार-बार दोहरा रहे हैं. हमने आपको शुरू से ही कहा है…” केंद्रीय मंत्री ने कहा.
रिजिजू ने आगे कहा, “राहुल गांधी इसे दोहराते रहे. हमने फिर भी कहा कि आप अगले विषय पर जा सकते हैं, हम आपको सुनने के लिए तैयार हैं. लेकिन आपने फिर से दोहराया. आपने प्रधानमंत्री का नाम लिया, और आपने जो शब्द इस्तेमाल किया और जो आरोप लगाए – मैं चेयर के ज़रिए आपसे रिक्वेस्ट और मांग करना चाहता हूं, कि आपने जो भी आरोप लगाए हैं, चेयर के एतराज़ के बावजूद, आपको उन्हें ऑथेंटिकेट करना होगा.”
Rahul vs Rijiju: राहुल ने स्वीकार की रिजिजू की चुनौती लेकिन स्पीकर ने रोक दिया
केंद्रीय संसदीय मंत्री ने कहा कि राहुल, लोकसभा LoP के तौर पर, संसद के एक आम सदस्य नहीं है. “जब आप कुछ चीज़ों पर बोलते हैं, तो उसके गंभीर मतलब होते हैं. मैं LoP से आग्रह करूंगा, उन्होंने जो भी बातें कही हैं, उनके गंभीर नतीजे होंगे. उन्हें अपने सभी आरोपों को ऑथेंटिकेट करना चाहिए.”
इसके बाद, कांग्रेस नेता ने कहा कि वह अपने बयानों को तुरंत ऑथेंटिकेट करेंगे. चेयर को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, “मैं अभी ऑथेंटिकेट करूंगा. मुझे ऑथेंटिकेट करने दीजिए, उन्होंने मुझे ऑथेंटिकेट करने के लिए कहा है. मैं अभी करूंगा. मैं ऑथेंटिकेट कर रहा हूं.”
हालांकि, जगदंबिका पाल ने कहा कि राहुल को ऑथेंटिकेट करने की ज़रूरत नहीं है, उन्होंने कहा कि यह केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री थे जिन्होंने इसके लिए कहा था, चेयर ने नहीं.
राहुल के भाषण के बाद भी रिजिजू टिप्पणी करने से बाज़ नहीं आए
हद तो तब हो गई जब नेता विपक्ष ने अपना भाषण खत्म किया और संसदीय मंत्री ने उसके बाद फौरन खड़े होकर सरकार और प्रधानमंत्री की और से सफाई देना शुरु कर दिया, उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर देश बेचने का आरोप लगाया है लेकिन असलियत ये है कि पीएम मोदी देश के सबसे मज़बूत प्रधानमंत्री है.
कुल मिलाकर कहें तो सत्ता पक्ष की ओर से बुधवार को नेता विपक्ष राहुल गांधी को बिना वजह कई बार बोलने से रोकने और उनके भाषण की लय को तोड़ने की कोशिश होती नज़र आई.
ये भी पढ़ें-Parliament Live: ‘प्रधानमंत्री का गला घोंट गया’, ‘प्रधानमंत्री ने देश के 1.5 बिलियन भारतीयों…

