उत्तराखंड के कोटद्वार में एक मुस्लिम दुकानदार का बचाव करने के बाद सोशल मीडिया पर छाए जिम ट्रेनर दीपक Mohammad Deepak ने सोमवार को कांग्रेस MP और लोकसभा LoP राहुल गांधी से मुलाकात की.
मुलाकात के बाद दीपक ने मीडिया को बताया कि राहुल गांधी उनके जिम की मेम्बरशिप लेंगे.
राहुल ने शेयर की दीपक के साथ तस्वीरें, उन्हें बताया सच्चा भारतीय
राहुल गांधी ने दीपक के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, “हर इंसान एक समान, यही है भारतीयता, यही है मोहब्बत की दुकान. उत्तराखंड के भाई ‘मोहम्मद दीपक’ से मुलाकात – एकता और साहस की ऐसी ही लौ हर भारतीय युवा में जलनी चाहिए.”
View this post on Instagram
राहुल गांधी मेरे जिम के मेंबर बनेंगे -दीपक
वहीं राहुल गांधी से मुलाकात के बाद दीपक काफी खुश नज़र आए. उन्होंने मीडिया को बताया की राहुल गांधी ने उनके जिम की मेंबरशिप लेने का वादा किया है. दीपक ने कहा, “राहुल गांधी जी ने मुझे मिलने के लिए बुलाया था. उन्होंने मेरे परिवार से बात की और मुझे समझाया कि डरने की कोई जरूरत नहीं, आपने कोई गलत काम नहीं किया है. राहुल जी ने ये भी कहा कि वे कोटद्वार आकर मुझसे मिलेंगे और मेरे जिम की मेंबरशिप लेंगे.”
राहुल गांधी जी ने मुझे मिलने के लिए बुलाया था।
उन्होंने मेरे परिवार से बात की और मुझे समझाया कि डरने की कोई जरूरत नहीं, आपने कोई गलत काम नहीं किया है।
राहुल जी ने ये भी कहा कि वे कोटद्वार आकर मुझसे मिलेंगे और मेरे जिम की मेंबरशिप लेंगे।
: नेता विपक्ष @RahulGandhi जी से मिलने… pic.twitter.com/9GheWSOyPB
— Congress (@INCIndia) February 23, 2026
दीपक ने आगे कहा, “आज, [कोटद्वार में] हालात पहले से बेहतर हैं. राहुल जी ने मुझे सोनिया जी से भी मिलवाया. मेरा राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है. यह जानकर अच्छा लगा कि कोई समझता है कि मैंने इंसानियत के लिए आवाज़ उठाई.”
कौन है ‘Mohammad Deepak’
दीपक कुमार, जिन्हें अब ‘मोहम्मद दीपक’ के नाम से भी जाना जाता है, 26 जनवरी को एक 70 साल के दुकानदार का बचाव करने के लिए आगे आए, जिसे बजरंग दल के कार्यकर्ता उसकी दुकान के नाम ‘बाबा स्कूल ड्रेस एंड मैचिंग सेंटर’ को लेकर परेशान कर रहे थे.
दीपक का बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से भिड़ने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. जिसके बाद दीपक कुमार के जिम के बाहर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन भी किया.
ऐसी खबरें थीं कि इस घटना के बाद दीपक के जिम में मेंबर्स की संख्या में भारी कमी आई.
उत्तराखंड पुलिस ने इस महीने की शुरुआत में दीपक को मारने के लिए ₹2 लाख के इनाम की घोषणा करने वाले एक आदमी के खिलाफ FIR दर्ज की थी.
दीपक ने अपनी शिकायत में कहा, कि उन्हें सोशल मीडिया पर एक वीडियो मिला जिसमें एक व्यक्ति उन्हें धमकी देते हुए और उन्हें मारने के लिए ₹2 लाख के इनाम की घोषणा करते हुए दिखाई दे रहा है. उन्होंने कहा कि वह और उनका परिवार मौत की धमकी के कारण डर में जी रहे हैं. उन्होंने कहा, “यह वीडियो फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है.”
ये भी पढ़ें-Tamil Nadu SIR: चुनावी राज्य में फाइनल SIR लिस्ट जारी, 74 लाख से ज़्यादा के वोट काटे गए

