Wednesday, February 11, 2026

‘पीएम मोदी ने देश को बेच दिया’,‘पीएम मोदी ‘कंप्रोमाइज्ड’ हैं’, US-India trade deal पर बोले राहुल गांधी

विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को भारत-US ट्रेड डील US-India trade deal पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘पीएम मोदी ने देश को बेच दिया’.
राहुल गांधी ने ये बात संसद के बाहर मीडिया से कहीं, उन्होंने कहा, ‘PM मुझे पार्लियामेंट में नरवणे, एपस्टीन फाइल्स और कैसे उन्होंने टैरिफ पर सरेंडर कर दिया है, इस बारे में बोलने से बहुत डरते हैं’

US-India trade deal: ‘पीएम मोदी ‘कंप्रोमाइज्ड’ हैं’-राहुल गांधी

संसद के बाहर दिए अपने बयान को एक्स पर ट्विट करते हुए राहुल गांधी ने लिखा, ‘PM मोदी ‘कंप्रोमाइज्ड’ हैं. PM मुझे पार्लियामेंट में नरवणे, एपस्टीन फाइल्स और कैसे उन्होंने टैरिफ पर सरेंडर कर दिया है, इस बारे में बोलने से बहुत डरते हैं.’

नरेंद्र मोदी जी की इमेज का गुब्बारा फूट सकता है- राहुल गांधी

इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा, “मैं तीन चीज़ें बोलना चाहता हूं. पहली चीज़ बोलने नहीं दे रहे हैं. मोदी जी घबराए हुए हैं आपने देखा जो ट्रेड डील 4 महीने से रुकी थी …कुछ बदला नहीं. किसी न किसी कारण जो मैं जानता हूं नरेंद्र मोदी जानते हैं. नरेंद्र मोदी जी ने कल शाम उस डील को साइन कर दिया. नरेंद्र मोदी जी पर प्रेशर है. भयंकर प्रेशर है और नरेंद्र मोदी जी की इमेज का गुब्बारा है, जो हजारों करोड़ देकर बनाया गया है वो फूट सकता है.“

इशू ये नरवणे स्टेटमेंट नहीं है ये साइड शो है- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि सत्ता पक्ष को नरवणे स्टेटमेंट से दिक्कत नहीं है, उन्होंने कहा मुझे नहीं बोलने देना असल मकसद है. राहुल गांधी ने कहा, “इशू ये नरवणे स्टेटमेंट नहीं है ये साइड शो हे ये वो भी जानते है मैं भी जानता हूं. मेन बात ये है हमारे प्रधानमंत्री को कंप्रोमाइज़ कर दिया गया है. किसने किया है कैसे किया है ये हिंदुस्तान की जनता को सोचना है. लेकिन इतिहास में पहली बार एलओपी को बोलने नहीं दिया गया. वो तो ऑटोमेटिकली होगा. ये आप समझिए और हिंदुस्तान के जो किसान है आप सब समझिए इस ट्रेंड डील में आपकी मेहनत को आपके खून पसीने को नरेंद्र मोदी जी ने बेच दिया है. और वो सिर्फ इसलिए बेचा है क्योंकि वो कंप्रोमाइज्ड है. आपको नहीं बेचा है देश को बेचा है. इसलिए मुझे वहाँ नहीं बोलने दिया गया. नरेंद्र मोदी जी डरे हुए है. क्योंकि जिन लोगों ने उनकी इमेज बनाई है वो अब उस इमेज को फोड़ने लगे हैं.”

एपस्टीन फाइल्स और अदानी पर यूएस में केस को बताया प्रेशर प्वाइंट

राहुल गांधी ने पीएम को कंप्रोमाइज्ड बताने के पीछे दो वजह गिनवाई, उन्होंने कहा,“एक अदानी जी पर केस है यूनाइटेड स्टेट में वो अदानी जी को टारगेट नहीं कर रहा है वो नरेंद्र मोदी जी के फाइनेंशियल स्ट्रक्चर को टारगेट कर रहा है. एक वो है और दूसरा है एपस्टीन फाइल्स, एपस्टीन फाइल्स में अभी ओर माल है. वो अभी रिलीज नहीं हुआ है. इसलिए दबाव में आकर, एपस्टीन फाइल्स में जो है जो पूरा देश जानना चाहता है. लेकिन अभी अमेरिका ने रिलीज़ नहीं किया है. और दूसरा जो अडानी जी पर केस है जो एक्चुअली मोदी जी पर केस है. क्योंकि वो बीजेपी का फाइनेंशियल स्ट्रक्चर है. मोदी जी का फाइनेंस स्ट्रकचर है. ये दो प्रेशर प्वाइंट है और तो आप ये बात समझ लो देश ये बात समझ ले कि प्रधानमंत्री ‘कंप्रोमाइज्ड’ है.”

ये भी पढ़ें-Parliament Session: राहुल गांधी ने लोकसभा से नरवणे के संस्मरण पर लेख को प्रमाणित करने को कहा, लोकसभा बुधवार तक स्थगित

Latest news

Related news