Parliament: राहुल गांधी पहुंचे संसद भवन कहा- “बोलने की अनुमति देते हैं, तो मैं वही कहूंगा जो मुझे लगता है.”

विदेश दौरे से मंगलवार को लौटे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी संसद (Parliament) भवन पहुंच गए है. दोपहर दो बजे जब लोकसभा की कार्यवाही फिर शुरु होगी तो राहुल गांधी के उसमें शामिल होने की उम्मीद है. इससे पहले राहुल गांधी ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि, “यदि वे मुझे संसद में बोलने की अनुमति देते हैं, तो मैं वही कहूंगा जो मुझे लगता है.”

सुबह जैसा की उम्मीद थी वैसा ही हुआ. राहुल गांधी की माफी और अडानी मामले में जेसीपी की मांग पर हुए हंगामे के बाद दोनों सदनों को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. वहीं राज्यसभा में AAP सांसद संजय सिंह ने अडानी मामले में जेपीसी जांच की मांग करते हुए सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया था.

संसद (Parliament) परिसर में फिर किया विपक्ष का प्रदर्शन, अडानी मामले में जेपीसी बनाने की मांग

दो बजे सदन शुरु होने से पहले फिर विपक्षी दल के नेताओं ने अडानी विवाद पर जेपीसी की मांग को लेकर संसद में विरोध प्रदर्शन किया. हाथ में बैनर पोस्टर लिए विपक्षी सांसदों ने मानव श्रृंखला बनाई.

ये भी पढ़ें-Parliament: राहुल गांधी पहुंचे संसद भवन, राहुल और अडानी मामले पर हंगामे के बाद…

Latest news

Related news