Monday, July 6, 2026
Home Breaking News सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने का बाद Laloo Yadav से मिलने पहुंचे...

सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने का बाद Laloo Yadav से मिलने पहुंचे Rahul Gandhi,साथ किया डिनर..तस्वीरें वायरल

0
368
Rahul Gandhi Meeting with Laloo Prasad Yadav
Rahul Gandhi Meeting with Laloo Prasad Yadav

नई दिल्ली   सुप्रीम कोर्ट से मानहानि के मामले में राहत मिलने के बाद  कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) शुक्रवार शाम को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Laloo Prasad Yadav) से मिलने पहुंचे. लालू प्रसाद यादव इस समय दिल्ली में अपनी बेटी मीसा भारती के घर पर है. राहुल गांधी ने मीसा भारती के घर जाकर लालू यादव से मुलाकात की. लालू प्रसाद यादव ने सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने पर राहुल गांधी को गले लगाकर बधाई दी.

मुलाकात के दौरान बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पहुंचने पर लालू प्रसाद यादव ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया. सूत्रों के मुताबिक आरजेडी प्रमुख ने आज अपने हाथों से बिहार का प्रसिद्द व्यंजन चंपारण मटन बनाकर राहुल गांधी को खिलाया. कांग्रेस सूत्रों की माने तो  पूरी मुलाकात बेहद खुशनुमा माहौल में हुई. राहुल गांधी ने लालू यादव के साथ मटन बनाने की पूरी रेसिपी की वीडियो रिकार्डिंग भी की जिसे बाद में जारी किया जायेगा. फिलहाल  कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी के मुलाकात की कुछ तस्वीरे  सोशल मीडिया पर जारी की है

Rahul Gandhi meeting with Laloo Prasad Yadav
Rahul Gandhi meeting with Laloo Prasad Yadav

राहुल गांधी ने मुलाकात के दौरान लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य की जानकारी भी ली.  सूत्रों के हवाले से खबर है कि इस मुलाकात मे छोड़ी बहुत र्चचा बिहार में मंत्रिमंड के विस्तार को लेकर भी हुई. नीतीश मंत्रिमंडल में इस बार कांग्रेस ने तीन मंत्री पद की मांग रखी है.