संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी, पैलेट गन मामले में दिल्ली पुलिस के FIR दर्ज कर I/O नंबर नहीं देने से हैं नाराज

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शुक्रवार को दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस के ऑफ़िस के बाहर धरने पर बैठ गए. वे एक स्टूडेंट की शिकायत दर्ज करने से पुलिस के कथित इनकार के विरोध में धरने पर बैठे, जिसे जंतर मंतर प्रोटेस्ट के दौरान पेलेट-गन से चोट लगी थी.

धरने पर बैठे राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी Rahul Gandhi आज गुरुवार (21 अगस्त, 2026) खुद जंतर मंतर छात्र आंदोलन के दौरान पैलेट गन का शिकार हुए छात्र साहिल लाछोब के साथ संसद मार्ग थाना पहुंचे है. राहुल गांधी ने हाल ही में हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा कथित तौर पर पैलेट गन और कीलदार लाठियों के इस्तेमाल को लेकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करने की मांग की है.

दिल्ली पुलिस ने साहिल लोचव पर पेलेट गन से हुए हमले के लिए FIR दर्ज करने से मना करने के बाद राहुल गांधी डीसीपी दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गए हैं.

राहुल गांधी क्यों जाना पड़ा संसद मार्ग थाने

14 तारीख को साहिल लोचव अपने वकीलों के साथ दिल्ली पुलिस के पास गए और एक लिखित शिकायत दी. आरोप है कि बावजूद इसके दिल्ली पुलिस ने उन्हें I/O नंबर देने से मना कर दिया.

17 तारीख को फिर से ईमेल, फ़ोन से भी इस मामले को आगे बढ़ाया गया. फिर से, कोई I/O नंबर नहीं दिया गया. कोई एक्नॉलेजमेंट भी नहीं दिया गया.
कांग्रेस के ट्विटर हैंडल के मुताबिक जिसके बाद आज LoP राहुल गांधी पीड़ित के साथ फिर से एक बार इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे. DCP फिर से केस ऑफिसर और I/O नंबर नहीं दे रहे हैं. क्योंकि यह एक कॉग्निजेबल ऑफ़ेंस है, इसलिए FIR भी रजिस्टर होनी चाहिए, लेकिन दिल्ली पुलिस ऐसा नहीं कर रही है.

थाने में Rahul Gandhi ने क्या मांग की

राहुल गांधी 20 जुलाई को एग्जाम पेपर लीक के खिलाफ हुए ‘संसद चलो’ स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे हैं. जिसमें पुलिस पर आरोप है कि उसने बहुत ज़्यादा बल का इस्तेमाल किया, जिसमें पेलेट गन और कील लगी लाठियां शामिल थीं. राहुल गांधी ने थाने और लोकल DCP ऑफिस जाकर एक फॉर्मल कंप्लेंट दी, जिसमें जवाबदेही, जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ FIR और पुलिस कार्रवाई की चल रही जांच की डिटेल्स मांगी गईं.

साहिल लाछोब के साथ राहुल गांधी ने की थी प्रेस कॉन्फ्रेंस

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 24 जुलाई 2026 को 19 वर्षीय छात्र साहिल लाछोब के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें उन्होंने सरकार पर पैलेट गन के इस्तेमाल से जुड़े दावों को लेकर झूठ बोलने का गंभीर आरोप लगाया था.

ये भी पढ़ें-झारखंड HC ने JPSC, फ़ूड सेफ़्टी ऑफ़िसर भर्ती परीक्षा रद्द करने पर लगाई रोक

Latest news

Related news