Rahul Gandhi Loksabha : लोकसभा में बुधवार को बजट पर अपना भाषण देते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र की सरकार पर जमकर हमला किया. राहुल गांधी के आरोपों के बाद अब संसदीय कार्यमंत्री किरण रीजजू ने कहा हा कि सरकार नेता विपक्ष के खिलाफ संसद में विशेषाधिकार हनन का नोटिस लेकर आयेगी.
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “हम सदन को गुमराह करने और बेबुनियाद बयान देने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ प्रिविलेज नोटिस फाइल करने जा रहे हैं। लोकसभा और राज्यसभा में प्रोसीजर और कंडक्ट ऑफ बिजनेस के बहुत साफ नियम हैं। जब कोई सदस्य दूसरे सदस्य… pic.twitter.com/k4w3fCMIX7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2026
Rahul Gandhi Loksabha :राहुल गांधी के किन बयानों से भड़की बीजेपी
लोकसभा के नेता विपक्ष राहुल गांधी ने भारत अमेरिका व्यापार समझौते (Indo-US Trade deal) को झुकी ही सरकार का फैसला बताया. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने देशहित को दरकिनार कर अमेरिका के साथ व्यापार समझौता किया है. राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने दोस्त गौतम अडानी पर अमेरिका में चल रहे केस के कारण देश हित को दरकिनार किया और ट्रेडडील तय कर लिया है. इस डील के कारण भारत में रहने वाले डेढ़ सौ करोड़ लोगों का भविष्य अंधकारमय हो गया है.
India–US Trade Deal ने 140 करोड़ भारतीयों का भविष्य गिरवी रख दिया।
युवाओं के रोज़गार दांव पर,
किसानों की फसल समझौते की मेज़ पर,
और ऊर्जा सुरक्षा विदेशी शर्तों पर!कोई PM बिना भारी दबाव के ऐसे घुटने नहीं टेकता। भारत समझता है – यह समझौता बराबरी का नहीं, मजबूरी का है।
Epstein… pic.twitter.com/8wzzQCa6nS
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 11, 2026
राहुल गांधी ने आरोपो के खिलाफ केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “हम सदन को गुमराह करने और बेबुनियाद बयान देने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ प्रिविलेज नोटिस फाइल करने जा रहे हैं. लोकसभा और राज्यसभा में प्रोसीजर और कंडक्ट ऑफ बिजनेस के बहुत साफ नियम हैं. जब कोई सदस्य दूसरे सदस्य पर गंभीर आरोप लगाना चाहता है, तो आपको नोटिस देना होगा और आरोप को साबित भी करना होगा. मैंने रिक्वेस्ट की है कि राहुल गांधी को सदन में बुलाया जाए ताकि वे अपनी बातों को साबित कर सकें. राहुल गांधी ने सरकार और प्रधानमंत्री पर बेकार और झूठे आरोप लगाए हैं, यह कहते हुए कि प्रधानमंत्री ने भारत और भारतीय हितों को बेच दिया है. किस आधार पर? उन्होंने बिना कोई नोटिस दिए हरदीप सिंह पुरी पर गंभीर आरोप लगाया है.”
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का बयान
वहीं एप्स्टीन फाइल में अपना नाम आने के मामले में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि उनके उपर आधारहीन आरोप लगा
#WATCH लोकसभा में LoP राहुल गांधी के सदन में दिए भाषण पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, “हमारे पास एक युवा नेता हैं जिन्होंने आज संसद के सामने कुछ बातें रखीं। उन्हें बेबुनियाद आरोप लगाने की आदत है। दो तरह के नेता होते हैं: वे जो पॉलिटिकल सिस्टम में ज़िम्मेदारी लेते हैं… pic.twitter.com/3Iz7q3HDO3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2026

