चाईबासा : Rahul Gandhi Jharkhand : झारखंड में कांग्रेस पार्टी के नेता और सरकार में मंत्री आलमगीर आलम पार्टी में रहकर भी अकेले पड़ते नजर आ रहे हैं. मंगलवार को झारखंड के चाईबासा और बसिया में राहुल गांधी ने चुनावी सभाएं की , लेकिन इन रैली से मंत्री आलमगीर आलम को दूर ही रखा गया.
Rahul Gandhi Jharkhand के मंच पर नहीं दिखे आलमगीर आलम
आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल इस समय ईडी की गिरफ्त में है. दो दिन पहले रविवार को संजीव लाल के घरेलू नौकर के घर से ईडी को रेड के दौरान 30 करोड़ से अधिक की नकदी मिली थी.सूत्रों के हवाले से खबर थी कि इस मामले के सामने आते ही कांग्रेस ने मंत्री आलमगीर आलम से किनारा कर लिया था. आलमगीर आलम का अपने निजी सचिव से बनाई गई दूरी भी काम नहीं है. आलमगीर आलम ने ईडी की रेड के तुरंत बाद ही अपने आप को निजी सचिव संजीव लाल से किनारा कर लिया था और कहा था कि वो केवल मेरे ही नहीं कई और मंत्रियो के निजी सचिव रह चुके हैं. दरअसल कांग्रेस सूत्रो के हवाले से खङर है कि चुनाव के दौरान इस तरह की घटना के सामने आने के बाद कांग्रेस पार्टी विरोधी बीजेपी को हमला करने का कोई मौका नहीं देना चाहती है.
बीजेपी ने कांग्रेस पार्टी से पूछा सवाल
झारखंड विधानसभा में नेता विपक्ष अमर कुमार बाउरी ने मीडिया के सामने सवाल किया कि राहुल गांधी झारखंड में सभा कर रहे हैं, राहुल गांधी और उनकी पार्टी के नेता ये बतायेंगे कि प्रदेश में उनके मंत्री और बड़े नेता आलमगीर उनकी मंच से दूर क्यों हैं ? बीजेपी नेता ने कहा कि हम जानना चाहते है कि मंत्री आलमगीर कहा हैं ?
राहुल गांधी ने जोबा मांंझी के लिए किया चुनाव प्रचार
विपक्ष के इन सवालों के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की उम्मीदवार जोबा मांझी लिए उनके लोकसभा क्षेत्र में प्रचार किया . इस दौरान राहुल गांधी मोदी सरकार पर निशाना साधते दिखे. राहुल गांधी ने चाईबासा के टाटा कॉलेज में जनसभा की, जिसमें सीएम चंपई सोरेन , पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पन सोरेन, सिंहभूम से जेएमएम की उम्मीदवार जोबा मांझी मौजूद रहे.
चाईबासा में खूब बोले राहुल गांधी
झारखंड के सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में अपने चुनावी भाषण के दौरान राहुल गांधी ने संविधान में संशोधन, आरक्षण , आदिवासियों पर अत्याचार जैसे मुद्दों पर जम कर बोला. राहुल गांधी ने इस रैली में एक बार फिर से गरीब परिवार की महिलाओं को एक लाख रुपया प्रतिवर्ष देने के वादे को दोहराया. राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस देश मे संविदा नौकरियों की व्यवस्था को ही खत्म कर देगी और प्रत्येक परिवार के कम से कम एक बेरोजगार को स्थायी नौकरी मिलेगी.
मोदी सरकार आदिवासियो से छीन लेगी उनका जमीन – राहुल गांधी
राहुल गांधी ने मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि झारखंड के जल जंगल औऱ जमीन पर पहला हक आदिवासियों का है लेकिन मोदी सरकार आदिवासियों से उनका हक छीन लेगी , जमीन अडानी को दे देगी और आदवासियो को भीख मांगने भेज देंगी.
चाईबासा की सभा में सीएम चंपई सोरेन और कल्पना सोरेन ने भी लोगों के संबोधित किया . झारखंड के वर्तमान सीएम चंपई सोरेन ने कहा कि भाजपा मतदाताओं से झूठे वादे करके गुमराह कर रही है, जबकि आम लोगों को बेरोजगारी प्रभावित कर रही है. चंपई सोरेन ने कहा कि भाजपा ने हमेशा से आदिवासियों को धोखा दिया है. वहीं झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा कि भाजपा की सरकार सत्ता में आई ही है झूठ बोलकर . अब इस सरकार को उखाड़ फेंकना है. कल्पना सोरेन ने कहा कि केंद्र की तानाशाही सरकार को अपने वोट की ताकत से जवाब देना है. कल्पना सोरेने ने जोबा मांझी के लिए लोगों से वोट अपील करते हुए कहा कि आगामी 13 मई को आप तीर धनुष के निशान को वोट दीजिये और जोबा मांझी के सांसद बनाकर दिल्ली भेजिये .

