Rahul Gandhi ECI : महाराष्ट्र चुनाव, हरियाणा चुनाव और अब बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांध लगातार चुनाव आयोग पर आरोप लगा रहे हैं. नेता विपक्ष का आरोप है कि केंद्र सरकार चुनाव आयोग के सहयोग से राज्यों के मतदाता सूची में हेर फेर कर रहा है और चुनावों में इसका इस्तेमाल विपक्ष के वोट काटने के लिए कर रहा है. राहुल गांधी लगातार चुनाव आयोग पर भाजपा के लिए काम करने का आरोप लगा रहे हैं. कांग्रेस नेता के इस बयान पर अब चुनाव आयोग ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.
शुक्रवार को भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने नेता विपक्ष राहुल गांधी के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी. आयोग की तरफ से कहा गया कि जब राहुल गांधी को उनके आरोपों के बारे में बताने के लिए बुलाया जाता है तो वो आते नहीं हैं और अब चुनाव आयोग के कर्मचारियों को धमकाने भी लगे हैं.
Rahul Gandhi ECI:राहुल गांधी के आरोप बेबुनियाद
राहुल गांधी ने शुक्रवार को संसद भवन परिसर में कहा कि उनके पास चुनाव आयोग के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं.चुनाव आयोग जनता के वोटों की चोरी कर रहा है.राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि जिस तरह से महाराष्ट्र मे वोटों की चोरी हुई उसी तरह से बिहार में चोरी करने की तैयारी है.
राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग ने कहा कि उनके आरोप ‘बेबुनियाद’ और ‘गैर-जिम्मेदाराना’ हैं. वो ऐसे आरोपों को नजरअंदाज करते हैं. आयोग ने अपने कर्मियों भी कहा कि ऐसे आरोपों पर और टिप्पणियों पर ध्यान ना दें. निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आपना काम जारी रखें.
चुनाव आयोग ने शुक्रवार के बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 12 जून 2025 को एक ईमेल भेजा था लेकिन खुद चुनाव आयोग में पेश नहीं हुए. आयोग ने उन्हें 12 जून 2025 को पत्र भी भेजा गया लेकिन राहुल गांधी की तऱफ से कोई जवाब नहीं आया. राहुल गांधी ने अबतक चुनाव आयोग को किसी भी मुद्दे पर कोई पत्र नहीं भेजा है. ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि अब वो आधारहीन आरोप लगा रहे हैं और आयोग के कर्मचारियों को धमका भी रहे हैं.
संसद में क्या बोले राहुल गांधी ?
शुक्रवार लोकसभा के नेता विपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से बिहार में SIR के सवाल पर चुनाव आयोग पर जमकर आरोप लगाये. राहुल गांधी ने कहा कि उनके पास चुनाव आयोग के खिलाफ तगड़े सबूत हैं. ये उन्होंने दिखा दिया तो हड़कंप मच जायेगा. राहुल गांधी बोले कि वोटों की चोरी में चुनाव आयोग शामिल है और मैं ये बात वो हल्के में नहीं बोल रहे हैं. उन्होने कहा कि उनके पास पुख्ता सबूत हैं, जिसके आधार पर बोल रहे हैं.राहुल गांधी ने कहा कि उनके पास जो सबूत हैं उसे रीलीज किया तो पूरे देश को पता चल जाएगा कि इलेक्शन कमीशन वोट चोरी करा रहा है और किसके लिए कर रहा है ?
हमारे पास 100% सबूत है कि चुनाव आयोग वोट चोरी करवा रहा है
हमारी जांच में 6 महीने लगे, जो हमें मिला है- वो Atom Bomb है
चुनाव आयोग में जो भी यह काम कर रहे हैं, उन्हें हम छोड़ेंगे नहीं
आप कहीं भी हों, चाहे आप रिटायर ही क्यों न हो जाएं, हम आपको ढूंढ निकालेंगे@RahulGandhi pic.twitter.com/eduqUw9TR8
— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) August 1, 2025
MP और महाराष्ट्र चुनाव में शक हुआ:राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी को मध्य प्रदेश और लोकसभा चुनावों में वोट चोरी का शक था. महाराष्ट्र में ये शक और बढ़ गया, जहां उन्हें लगा कि राज्य स्तर पर बड़े पैमाने पर धांधली हुई.

