Rahul Gandhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को एक बार फिर से आड़े हाथों लिया है. गुरुवार को उन्होने प्रेस कांफ्रेस करके बताया था कि किस तरह से चुनाव आयोग वोटों की चोरी कर रहा है. राहुल गांधी ने अपनी जांच और उससे मिले सबूतो के आधार पर ये बताया कि लोकसभा चाव 2014 में चुनाव आयोग ने बड़े पैमाने पर वोटर लिस्ट में हेराफारी की थी. वहीं शुक्रवार को एक बार फिर से राहुल गांधी ने अपने अपने सरकारी आवास पर विपक्ष के नेताओं के सामने एक प्रेजेंटेशन दिया , जिसमें एक बार फिर से उन्होने चुनाव आयोग पर मतदाताओं के नाम के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया.
चुनाव आयोग, 5 सवाल हैं – देश जवाब चाहता है:
1. विपक्ष को डिजिटल वोटर लिस्ट क्यों नहीं मिल रही? क्या छिपा रहे हो?
2. CCTV और वीडियो सबूत मिटाए जा रहे हैं – क्यों? किसके कहने पर?
3. फर्जी वोटिंग और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की गई – क्यों?
4. विपक्षी नेताओं को धमकाना, डराना – क्यों?… pic.twitter.com/P0Wf4nh5hc— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 8, 2025
Rahul Gandhi ने फर्जी वोटर का नाम बताया
इस दौरान राहुल गांधी ने आदित्य श्रीवास्तव नाम के एक वोटर का नाम लिया, जिसे लेकर दावा किया कि उनका नाम तीन राज्यों- कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में वोटर के रुप में पंजीकृत हैं. राहुल गांधी ने जिस वोटर का नाम बताया इसके बारे में जानकारी मिली कि वो वोटर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है लेकिन अब परिवार के साथ बेंगलुरु शिफ्ट हो चुका है. उसकी पढ़ाई लिखाई मुंबई में हुई थी. जाहिर है कि एक व्यक्ति के तीन स्थानों पर वोटरलिस्ट में नाम चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हैं. जबकि इस साल की शुरुआत में ही चुनाव आयोग ने कहा था कि वोटर लिस्ट से जुड़ी विसंगतियो को दूर करने के लिए विभिन्न राज्यों की मतदाता सूचियों के डुप्लिकेट एंट्री को ठीक कर लिया गया है. राहुल गांधी के आरोप के बाद उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग ने बताया है कि जिस नाम को कांग्रेस सांसद ने उल्लेखित किया है उसका नाम राज्य मतदाता सूची में दर्ज नहीं है.
जहां वोट चोरी का आरोप, वहीं कांग्रेस के मिले अधिक वोट-बीजेपी
राहुल गांधी के आरोपों के जवाब में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि ‘राहुल गांधी कहते हैं कि वोट चोरी हुए हैं लेकिन विडंबना ये है कि राहुल गांधी जिन जगहों पर वोट चोरी होने की बात कह रहे हैं, कांग्रेस वहीं पर ज्यादा सीटों से जीती है. भूपेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि नेता विपक्ष राहुल गांधी चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर गलत सूचनाएं फैला रहे हैं और गलत सूचनाओं से संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बना रहे हैं.

