लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी Putin India Visit से पहले ये कहकर विवाद खड़ा कर दिया की मोदी सरकार ने उन्हें रूस के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर डेनिस मंटुरोव से मिलने नहीं दिया. राहुल गांधी ने कहा कि सरकार इनसिक्योर है और वह नेता विपक्ष के बाहर से आए डेलिगेट्स से मिलना की परंपरा का पालन नहीं करती. आपको बता दें, प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन के दो दिन के इंडिया दौरे से पहले गुरुवार को रूस के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर डेनिस मंटुरोव पार्लियामेंट पहुंचे थे.
मोदी सरकार बाहर से आने वाले डेलिगेट्स से कहती है कि LOP से न मिलें-राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा, “बाहर से आने वाले डेलिगेशन के साथ LOP की मीटिंग होती है- ये ट्रेडीशन है, हमेशा से होता आया है. लेकिन मोदी सरकार बाहर से आने वाले डेलिगेट्स से कहती है कि LOP से न मिलें. ये हर बार किया जा रहा है. हिंदुस्तान का प्रतिनिधित्व सिर्फ सरकार नहीं, विपक्ष भी करता है, फिर भी सरकार नहीं चाहती कि विपक्ष बाहर के लोगों से मिले. नेता विपक्ष का बाहर से आए डेलिगेट्स से मिलना एक परंपरा है, लेकिन नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्रालय इसे फॉलो नहीं करते. वह इनसिक्योर हैं”
बाहर से आने वाले डेलिगेशन के साथ LOP की मीटिंग होती है- ये ट्रेडीशन है, हमेशा से होता आया है।
लेकिन मोदी सरकार बाहर से आने वाले डेलिगेट्स से कहती है कि LOP से न मिलें। ये हर बार किया जा रहा है।
हिंदुस्तान का प्रतिनिधित्व सिर्फ सरकार नहीं, विपक्ष भी करता है, फिर भी सरकार नहीं… pic.twitter.com/NrWc02F0Ie
— Congress (@INCIndia) December 4, 2025
अगर पुतिन विपक्ष से मिलना चाहते हैं, तो सरकार कोई रुकावट नहीं डालेगी-रामदास अठावले
हलांकि राहुल गांधी के यह कहने के बाद कि सरकार विपक्ष के नेताओं को विदेशी मेहमानों से मिलने की इजाज़त नहीं देती, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने आरोपों को “बेबुनियाद” बताया.
उन्होंने कहा, “राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के आरोप बेबुनियाद हैं. कोई भी विपक्ष का नेता जो राष्ट्रपति पुतिन से मिलना चाहता है, वह अपॉइंटमेंट ले सकता है. अगर पुतिन विपक्ष से मिलना चाहते हैं, तो सरकार कोई रुकावट नहीं डालेगी.”
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे पर कहा, “… यहां पर अनेक विषयों पर चर्चा होगी। भारत और रूस के व्यापार में बहुत बढ़ोतरी होगी और इसका दोनों देशों को फायदा होने वाला है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आरोप लगा रहे हैं कि… pic.twitter.com/bJ49Bq6VnY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 4, 2025
Putin India Visit: अगर आवश्यकता होगी तो अन्य पार्टियों के सदस्यों से भी मुलाकात होगी-बीजेपी एमपी
भाजपा सांसद शशांक मणि ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के विदेशी मेहमानों से मिलने नहीं दिया जा रहा वाले बयान पर कहा, “एक प्रोटोकॉल होता है जिसमें पीएम मोदी के नेतृत्व में बहुत महत्वपूर्ण चर्चाएं हो रही हैं. अगर आवश्यकता होगी तो उसमें अन्य पार्टियों के सदस्यों से भी मुलाकात होगी….”
ये भी पढ़ें-SC on SIR: राज्यों को SIR एक्सरसाइज के लिए अतिरिक्त स्टाफ और विकल्प तैनात करने का निर्देश दिया

