Puducherry Election Results 2026 : केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों के लिए आज सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है. शुरुआती रुझानों में मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी के नेतृत्व वाला एनडीए (NDA) गठबंधन बहुमत के आंकड़े की ओर बढ़ता दिख रहा है. वर्तमान में ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (AINRC) और भाजपा का गठबंधन विपक्षी ‘इंडिया’ (INDIA) ब्लॉक पर बढ़त बनाए हुए है.
Puducherry Election Results 2026: Live Updates
-
एन. रंगास्वामी की बढ़त बरकरार मुख्यमंत्री और AINRC के संस्थापक एन. रंगास्वामी थट्टनचावड़ी (Thattanchavady) सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार वी. वैथिलिंगम से लगभग 3,591 वोटों से आगे चल रहे हैं. शुरुआती रुझानों के अनुसार NDA गठबंधन मजबूत स्थिति में है और बढत बरकरार है. AINRC+BJP 11 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है. वहीं विपक्ष दल कांग्रेस और डीएमके (INDIA गठबंधन) फिलहाल 4-5 सीटों पर सिमटते दिख रहे हैं. कुछ सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार भी कड़ी टक्कर दे रहे हैं. पुडुचेरी के गृह मंत्री ए. नमशिवायम मन्नडिपेट (Mannadipet) सीट से बढ़त बनाए हुए हैं.
प्रमुख सीटों का हाल
| विधानसभा क्षेत्र | आगे चल रहे उम्मीदवार | पार्टी | मार्जिन (लगभग) |
| थट्टनचावड़ी | एन. रंगास्वामी | AINRC (NDA) | 3,500+ |
| मन्नडिपेट | ए. नमशिवायम | BJP (NDA) | 1,700+ |
| लॉस्पेट | एम. वैथियानाथन | कांग्रेस (INDIA) | बढ़त पर |
| कराइकल नॉर्थ | पी.आर.एन. थिरुमुगुगन | AINRC (NDA) | 2,000+ |
त्रिकोणीय मुकाबले और नए खिलाड़ी
इस बार का चुनाव केवल NDA और कांग्रेस के बीच नहीं रहा, बल्कि अभिनेता विजय की पार्टी तमिझागा वेत्री कड़गम (TVK) ने भी कई सीटों पर वोट शेयर में सेंध लगाई है। नेल्लीथोप और ओपलम जैसी सीटों पर TVK उम्मीदवारों को मिल रहे वोट हार-जीत के समीकरण बदल सकते हैं।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
पुडुचेरी, कराइकल, माहे और यनम के सभी 6 मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा की त्रिस्तरीय व्यवस्था की गई है. चुनाव आयोग के अनुसार, दोपहर 2 बजे तक स्थिति पूरी तरह साफ होने की उम्मीद है. 30 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 16 सीटों की आवश्यकता है.
पुडुचेरी में इस बार ऐतिहासिक 91.23% मतदान दर्ज किया गया था, जिसमें महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक रही. यह भारी मतदान सत्ता विरोधी लहर है या रंगास्वामी के कल्याणकारी कार्यों पर मुहर, यह कुछ ही घंटों में स्पष्ट हो जाएगा.

