Thursday, February 19, 2026

INDIA Alliance Protest: सांसदों के निलंबन क खिलाफ विपक्षी गठबंधन का देश भर में प्रदर्शन, दिल्ली के जंतर मंतर पर जुटें सभी पार्टी के नेता

दिल्ली, 22 दिसंबर यानी शुक्रवार को इंडिया गठबंधन देशभर में अपने करीब 150 सांसदों के निलंबन के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहा है. इंडिया गठबंधन की दिल्ली में हुई चौथी बैठक में ये फैसला लिया गया था.

दिल्ली के जंतर मंतर पर जुटने लगे नेता

INDIA गठबंधन की सभी 28 पार्टियों के नेता दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंचने लगे है. यगां गठबंधन अपने सांसदों के निलंबन के खिलाफ धरना दे रहा है. यहां कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद राहुल गांधी, शशि थरूर के अलावा एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार, सीपीआई के डी राजा, सीपीएम के सीताराम यचुरी के साथ ही टीएमसी, आरजेडी जेडीयू के नेता और सांसद भी मौजूद हैं.

लोकतंत्र की हत्या हो गई है-मनोज झा

आरजेडी के सांसद मनोज झा ने कहा, “लोकतंत्र की हत्या हो गई है. अब लोकतंत्र को पुनर्जीवित करना है. वे(प्रधानमंत्री मोदी) विदेश जाते हैं तो सीना ठोककर बोलते हैं कि ‘लोकतंत्र की जननी’ से आया हूं, अब क्या सीना ठोकेंगे PM साहब?”

प्रगतिशील राष्ट्रवादी संगठन एक आवाज़ में संदेश दे- मनीष तिवारी

INDIA गठबंधन के दलों के विरोध पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, “इस देश में लोकतंत्र को कायम रखने के लिए जरूरी है कि जितने प्रगतिशील राष्ट्रवादी संगठन हैं वह एक साथ आएं और एक आवाज में संदेश दें…”

ये भी पढ़ें-Chandrayaan 3 के बाद इसरो के लिए एक और अच्छी खबर,सभी भारतीयों के लिए गर्व का पल

Latest news

Related news