शनिवार को बिहार विधानसभा चुनाव Bihar Polls प्रचार में काग्रेस सांसद और महासचिव प्रियंका गांधी की इंट्री हुई. प्रियंका ने बेगूसराय के बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया. प्रियंका ने कांग्रेस प्रत्याशी गरीबदास के लिए वोट मांगे और कहा कि यहां के लोग पलायन का दर्द झेल रहे हैं. लहलहाते खेत को छोड़कर जाना पड़ रहा है. वोट चोरी से सरकारें बनाई जा रही हैं. रिश्वत दी जा रही है.
इतनी महान धरती का विकास क्यों नहीं हो रहा है?
अपने भाई राहुल गांधी की तरह ही प्रियंका गांधी से सवाल उठाया कि,”बिहार की धरती ने देश को बहुत कुछ दिया है. इस धरती ने देश को आजादी दी, तरक्की दी, बड़े-बड़े नेता, बड़े अधिकारी, महान लेखक और कवि दिए. लेकिन आज बिहार की दशा देखकर हर देशवासी के मन में सवाल आता है कि इतनी महान धरती का विकास क्यों नहीं हो रहा है?”
बिहार की धरती ने देश को बहुत कुछ दिया है।
इस धरती ने देश को आजादी दी, तरक्की दी, बड़े-बड़े नेता, बड़े अधिकारी, महान लेखक और कवि दिए।
लेकिन आज बिहार की दशा देखकर हर देशवासी के मन में सवाल आता है कि इतनी महान धरती का विकास क्यों नहीं हो रहा है?
: कांग्रेस महासचिव व सांसद… pic.twitter.com/MqGn8QFx1c
— Congress (@INCIndia) November 1, 2025
Bihar Polls, सब कुछ केंद्र से चलता है-प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने बिहार सरकार को लाचार बताते हुए कहा कि, “यह ‘डबल इंजन’ की सरकार नहीं है, ये ‘सिंगल इंजन’ की सरकार है. सब कुछ केंद्र से चलता है. नीतीश कुमार का कोई आदर नहीं है, उनकी कोई सुनवाई नहीं है.”
यह ‘डबल इंजन’ की सरकार नहीं है, ये ‘सिंगल इंजन’ की सरकार है। सब कुछ केंद्र से चलता है।
नीतीश कुमार का कोई आदर नहीं है, उनकी कोई सुनवाई नहीं है।
: कांग्रेस महासचिव व सांसद श्रीमती @priyankagandhi जी
📍 बेगूसराय, बिहार pic.twitter.com/jFrkkMb5Wn
— Congress (@INCIndia) November 1, 2025
बिहार SIR बोली प्रियंका- ये सिर्फ वोट नहीं, आपके अधिकार काटे गए हैं.
प्रियंका गांधी ने बिहार SIR पर भी सवाल उठाए और कहा कि BJP और नरेंद्र मोदी ने इसी को कमजोर करने का काम किया है. उन्होंने कहा, “बिहार में 20 साल से NDA की सरकार है, जिसने आपके अधिकारों को कमजोर कर दिया है. आपको समानता की नजरों से नहीं देखा गया. आपके वोट को खतरे में डाला गया. आपको बांटने की राजनीति की गई. आपका ध्यान भटकाने के लिए अलग-अलग मुद्दे उठाए गए. हाल ही में सरकार ने बिहार में SIR करवाया और आपके 65 लाख से ज्यादा वोट काट दिए गए. ये सिर्फ वोट नहीं, आपके अधिकार काटे गए हैं.”
महात्मा गांधी जी ने बिहार की धरती से जो लड़ाई शुरू की, वो हमारे संविधान की लड़ाई है।
संविधान ने आपको शक्ति दी, आत्मविश्वास दिया। इसने आपको सबसे बड़ा अधिकार दिया है- ‘वोट’
इसका मतलब है कि आप सरकार चुनने के लिए वोट देते हैं, इस देश के नागरिक हैं, जिससे आपको सारी सरकारी सुविधाएं… pic.twitter.com/S5gCXDQG9V
— Congress (@INCIndia) November 1, 2025
BJP और नरेंद्र मोदी ‘वोट चोरी’ क्यों करते हैं?
कांग्रेस महासचिव व सांसद ने पूछा, “BJP और नरेंद्र मोदी ‘वोट चोरी’ क्यों करते हैं? क्योंकि अपना चेहरा चमकाने वाले नेता जान गए हैं कि देश की जनता जाग चुकी है.”
BJP और नरेंद्र मोदी ‘वोट चोरी’ क्यों करते हैं?
क्योंकि अपना चेहरा चमकाने वाले नेता जान गए हैं कि देश की जनता जाग चुकी है।
: कांग्रेस महासचिव व सांसद श्रीमती @priyankagandhi जी
📍 बेगूसराय, बिहार pic.twitter.com/9Wq30x1ENZ
— Congress (@INCIndia) November 1, 2025
वो पैसा लो, लेकिन इन्हें वोट मत दो, वोट खरीदने मत दो. इनकी नीयत ठीक नहीं है
प्रियंका गांधी ने महिलाओं से अपील की कि, “BJP-NDA वाले 10 हजार रुपए दे रहे हैं. वो पैसा लो, लेकिन इन्हें वोट मत दो, वोट खरीदने मत दो. इनकी नीयत ठीक नहीं है. चुनाव आया तो फायदा लेने के लिए 10 हजार रुपए की स्कीम लाए हैं. बिहार में 20 साल से NDA की सरकार है, ये 10 हजार रुपए पहले क्यों नहीं दिए?”
BJP-NDA वाले 10 हजार रुपए दे रहे हैं। वो पैसा लो, लेकिन इन्हें वोट मत दो, वोट खरीदने मत दो।
इनकी नीयत ठीक नहीं है। चुनाव आया तो फायदा लेने के लिए 10 हजार रुपए की स्कीम लाए हैं।
बिहार में 20 साल से NDA की सरकार है, ये 10 हजार रुपए पहले क्यों नहीं दिए?
: कांग्रेस महासचिव व सांसद… pic.twitter.com/E8OGQwNmL6
— Congress (@INCIndia) November 1, 2025
प्रियंका गांधी ने कहा कि, “बिहार में भयंकर भ्रष्टाचार है, हर जगह लूट मची है. यहां परीक्षा के पेपर लीक हो जाते हैं. बिना घूस दिए बिजली का खंभा नहीं लगता. बिना पैसे खिलाए कहीं सड़क-पुल नहीं बनते फिर भी नरेंद्र मोदी और BJP की इतनी हिम्मत कि वे अतीत और भविष्य की बात करते हैं.”
उन्होंने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर कहा, “बिहार में महिलाओं, बच्चों, अतिपिछड़ों, अल्पसंख्यकों के खिलाफ अपराध चरम पर है. यहां बड़े-बड़े कारोबारियों, नेताओं की हत्या हो रही है। हमें ये हालात बदलने होंगे. ताकि आपको रोजगार, विकास का मौका मिल सके और आप आगे बढ़ सकें.”
ये भी पढ़ें-मोकामा में दुलारचंद हत्याकांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे खुलासा, मौत गोली लगने से नहीं बल्कि….

