मीडिया पर भड़की प्रियंका गांधी, कहा- आपने धर्मेंद्र प्रधान से पूछा कब इस्तीफा देंगे, PM मोदी को बताया कायर

सोशल मीडिया और संसद में आज का दिन कांग्रेस महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी Priyanka Gandhi के नाम रहा. प्रियंका गांधी में पहले संसद परिसर में बीजेपी की नारेबाजी का जवाब देते हुए उन्हें लाजवाब कर दिया और बात में मीडिया को भी खरी खरी सुनाई.
प्रियंका गांधी से जब भी मीडिया का सामना हुआ प्रियंका मीडिया से सवाल पूछती नज़र आई और ये कहती सुनाई दी की आप भी बोलो.

Priyanka Gandhi ने लगाई मीडिया की क्लास

प्रियंका गांधी आज काफी गुस्से में नज़र आई जब मीडिया उनसे छात्रों के प्रदर्शन को लेकर सवाल पूछ रहा था तो उन्होंने मीडिया से ही पूछ लिया कि वो मंत्रियों से सवाल क्यों नहीं करते. प्रियंका ने कहा, “मैं अब से सिर्फ उन्हीं सवालों का जवाब दूंगी, जो जरूरी हैं. आप सब (मीडिया) वही सवाल पूछते हैं, जो सरकार आप से पुछवाना चाहती है. क्या आपने सरकार के मंत्रियों से सवाल पूछा? क्या आपने धर्मेंद्र प्रधान से पूछा कि वो इस्तीफा कब देंगे? छात्र आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन PM मोदी सदन में नहीं आए, क्या आपने सवाल पूछा? क्या आपने अमित शाह से पूछा कि छात्रों पर लाठियां क्यों चलवाईं, बच्चे हॉस्पिटल में क्यों हैं? किसलिए… क्या ये छात्र आतंकवादी हैं? जब आप सरकार से ये सवाल करेंगे, तब मैं आपके सवालों का जवाब दूंगी.

चिंता है तो बच्चों को बुलाओ बात करो- पीएम को प्रियंका गांधी की सलहा

वहीं पीएम नरेंद्र मोदी के सुबह छात्रों को लेकर किए ट्विट पर भी प्रियंका गांधी ने काफी तीखा रुख अपनाया. प्रियंका गांधी ने कहा, “नरेंद्र मोदी ने आज ट्वीट में जो लिखा है, वो कुछ ऐसा है ‘जैसे कोई बच्चा अपने पिता से कहे कि वह डिजाइनर बनना चाहता है, लेकिन पिता कहे कि ‘फिक्र मत करो, मैंने सेटिंग करके तुम्हारा एडमिशन इंजीनियरिंग कॉलेज में करा दिया है.’ PM मोदी से स्टूडेंट्स की मांग है कि धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें और उन्हें पीटने वालों के खिलाफ एक्शन हो. आज छात्रों का सिस्टम से भरोसा उठ गया है. अगर आप सिस्टम के दायरे में रहकर छात्रों की समस्या का समाधान करेंगे तो स्टूडेंट्स उसे नहीं मानेंगे. समाधान तभी निकल सकता है, जब सरकार स्टूडेंट्स की मांग माने, लेकिन सरकार सुन ही नहीं रही है. PM मोदी ट्वीट करते हैं कि उन्हें छात्रों पर भरोसा है, लेकिन कल रात पुलिस उन्हें पीट रही थी. छात्रों पर आंसू गैस के गोले क्यों छोड़े जा रहे हैं? अगर सरकार को स्टूडेंट्स की चिंता है, तो उनसे बात करे.”

बीजेपी की नारेबाजी का दिया करारा जवाब

गुरुवार को संसद परिसर में अजब ही नज़ारा देखने को मिला जब सत्ता पक्ष चर्चा की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगा. खासकर जब विपक्ष के नेता राहुल गांधी संसद में जाने के लिए वहां पहुंचे तो सत्ता पक्ष के नारे तेज हो गए. राहुल गांधी तो मुसकुरा के निकल गए लेकिन प्रियंका गांधी ने वहाँ मोर्चा संभाला और “नरेंद्र मोदी कायर है” के नारे लगाने लगी जिससे कुछ देर के लिए बीजेपी के सांसद भी हैरान रह गए.

बाद में प्रियंका गांधी ने मीडिया से पूछा, “लोकतंत्र के इतिहास में आपने कभी देखा है कि सत्ता पक्ष के सांसद बाहर खड़े होकर प्रदर्शन कर रहे हैं? पिछले कई संसद सत्रों से यही चल रहा है. सरकार संसद नहीं चलने दे रही है. नरेंद्र मोदी कमजोर और कायर प्रधानमंत्री हैं.”

ये भी पढ़ें-दिल्ली पुलिस की फैक्ट-चेकिंग, जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी की मौत की खबर को बताया गलत, कहा- ‘वह स्थिर है’

Latest news

Related news