Wednesday, March 4, 2026

President Murmu: सुखोई 30 MKI लड़ाकू विमान में उड़ान भर तेजपुर वायु सेना स्टेशन पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को सुखोई 30 MKI लड़ाकू विमान में उड़ान भरी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने असम के तेजपुर वायु सेना स्टेशन से उड़ान भरी और वहीं लौट के आ गई है. आपोक बता दें द्रौपदी मुर्मू 6 अप्रैल से असम के दौरे पर हैं. आज उनके असम दौरे का आखिरी दिन है.

सुखोई में उड़ान भरने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति बनी द्रौपदी मुर्मू

सुखोई में उड़ान भरने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दुनिया की दूसरी महिला राष्ट्रपति बन गई है जिन्होंने सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी. इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने भी सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान से उड़ान भरी थी. वो सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरने वाली दुनिया की पहली महिला राष्ट्रपति हैं.

बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने 2009 में सुखोई में उड़ान भरी थी.

ये भी पढ़ें- कोरोना के नए वैरिएंट से बिहार में पहली मौत, महिला ने तोड़ा दम…

Latest news

Related news